मुजफ्फरपुर- बंद घर में चोरी, एक आरोपी अरेस्ट:170 ग्राम चांदी का आभूषण बरामद, परिवार के साथ देहरादून गई थी महिला

मुजफ्फरपुर- बंद घर में चोरी, एक आरोपी अरेस्ट:170 ग्राम चांदी का आभूषण बरामद, परिवार के साथ देहरादून गई थी महिला

मुजफ्फरपुर के धौबोली गांव में बंद घर से सोने-चांदी के आभूषण और बर्तनों की चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान जजुआर ओपी क्षेत्र के लालबाबू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की 170 ग्राम की चांदी की हंसुली बरामद की है। घटना कटरा थाना क्षेत्र की है। एसडीपीओ पूर्वी-1 अजय वत्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महिला अपने परिवार के साथ काम के सिलसिले में देहरादून गई थी। घर खाली था। इसी दौरान उनके घर में चोरी हुई। मामले में मुख्य रूप से चांदी के आभूषणों की चोरी की बात सामने आई है। पुलिस बरामद सामान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। मई में परिवार के साथ देहरादून गई थी महिला पुलिस के अनुसार, पीड़िता प्रेमशीला देवी 5 मई 2026 को परिवार के साथ देहरादून गई थी। 21 अक्टूबर को जब वह वापस अपने घर धौबोली पहुंची, तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर घर से सोने-चांदी के आभूषण समेत बर्तन गायब मिले। इसके बाद उन्होंने जजुआर ओपी में लिखित आवेदन दिया। चांदी की हंसुली बरामद आवेदन के आधार पर जजुआर ओपी में कांड संख्या 277/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान 27 अक्टूबर को सूचना के आधार पर लालबाबू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की 170 ग्राम चांदी की हंसुली बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। चोरी गए अन्य सामान की बरामदगी और घटना में किसी अन्य की संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है। मुजफ्फरपुर के धौबोली गांव में बंद घर से सोने-चांदी के आभूषण और बर्तनों की चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान जजुआर ओपी क्षेत्र के लालबाबू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की 170 ग्राम की चांदी की हंसुली बरामद की है। घटना कटरा थाना क्षेत्र की है। एसडीपीओ पूर्वी-1 अजय वत्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महिला अपने परिवार के साथ काम के सिलसिले में देहरादून गई थी। घर खाली था। इसी दौरान उनके घर में चोरी हुई। मामले में मुख्य रूप से चांदी के आभूषणों की चोरी की बात सामने आई है। पुलिस बरामद सामान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। मई में परिवार के साथ देहरादून गई थी महिला पुलिस के अनुसार, पीड़िता प्रेमशीला देवी 5 मई 2026 को परिवार के साथ देहरादून गई थी। 21 अक्टूबर को जब वह वापस अपने घर धौबोली पहुंची, तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर घर से सोने-चांदी के आभूषण समेत बर्तन गायब मिले। इसके बाद उन्होंने जजुआर ओपी में लिखित आवेदन दिया। चांदी की हंसुली बरामद आवेदन के आधार पर जजुआर ओपी में कांड संख्या 277/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान 27 अक्टूबर को सूचना के आधार पर लालबाबू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की 170 ग्राम चांदी की हंसुली बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। चोरी गए अन्य सामान की बरामदगी और घटना में किसी अन्य की संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *