केंद्र सरकार ने अनिरुद्ध यादव को आवासन एवं शहरी कार्य और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने अनुबंध के आधार पर इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी यह नियुक्ति डिप्टी सेक्रेटरी (उप सचिव) स्तर पर पे-मैट्रिक्स के लेवल 12 के तहत 4 वर्षों की अवधि के लिए की गई है। अनिरूद्ध यादव IIT रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग और यूके की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक पॉलिसी की डिग्री की है। वे हरको बैंक के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद यादव के बेटे हैं। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव के रिश्ते में भांजे (अरविंद यादव, हुकुमदेव नारायण यादव के साले हैं)।
4 साल के कार्यकाल के लिए हुई नियुक्ति कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, अनिरुद्ध यादव का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष का होगा या मंत्री के कार्यकाल/अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा।

