इलाहाबाद HC लखनऊ खंडपीठ के अवध बार एसोसिएशन का चुनाव:5 हजार वकील डालेंगे वोट, मतदान के लिए अवध बार एसोसिएशन का पहचान पत्र लाना होगा

इलाहाबाद HC लखनऊ खंडपीठ के अवध बार एसोसिएशन का चुनाव:5 हजार वकील डालेंगे वोट, मतदान के लिए अवध बार एसोसिएशन का पहचान पत्र लाना होगा

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के अवध बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। चुनाव में करीब पांच हजार वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । मतदाताओं को वोटर पर्चियां पहले ही वितरित की जा चुकी हैं। अधिवक्ताओं को सीओपी प्रमाण पत्र साथ लाना होगा मतदान के लिए अधिवक्ताओं को अपने साथ सीओपी प्रमाण पत्र अथवा अवध बार एसोसिएशन का पहचान पत्र लाना होगा। मतदान के बाद गुरुवार को मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। सह चुनाव अधिकारी आरबीएस राठौर के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि महासचिव पद पर आठ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है, जिस पर तीन महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, उपाध्यक्ष मध्य के पद पर 14 और उपाध्यक्ष जूनियर के पद पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। संयुक्त सचिव के पदों के लिए भी मुकाबला रोचक है। इस पद पर पुरुष प्रत्याशियों के साथ महिलाओं के लिए आरक्षित एक सीट पर सात महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी के चार पदों के लिए 24 पुरुष उम्मीदवार कोषाध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है, जिस पर 13 महिला प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। कार्यकारिणी के पदों पर भी कई प्रत्याशी मैदान में हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी के चार पदों के लिए 25 पुरुष उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि महिलाओं के लिए आरक्षित दो पदों पर सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह कनिष्ठ कार्यकारिणी के चार पदों के लिए 24 पुरुष उम्मीदवार और महिलाओं के लिए आरक्षित दो पदों पर सात महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *