बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मंगलवार को वोटों की गिनती हुई। पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सारण में बने मतगणना केंद्र में काउंटिंग हुई। पटना के बांकीपुर में काउंटिंग सेंटर पर हंगामा देखने को मिला। वोट चोर के नारे लगे। मतगणना रूम में सीसीटीवी नहीं होने पर पटना शिक्षक सीट के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर संजय कुमार ने धरना दिया। राजद प्रत्याशी ने इसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की। वहीं, काउंटिंग सेंटर के बाहर समर्थकों से वीडियो कॉल पर अनंत सिंह ने स्थिति का जायदा भी लिया। स्नातक सीट से जेडीयू प्रत्याशी नीरज सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर रिजल्ट आने से पहले खुशियां मनाईं। वहीं, जेडीयू से निष्कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह के आवास पर जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में समर्थक जुटे रहे। समर्थकों के लिए गुलाब जामुन बनवाया गया। इधर, तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेन्द्र सिंह 600 वोटों से जीते तो सारण शिक्षक सीट से बीजेपी के बागी और निर्दलीय राहुल राज ने दूसरी वरीयता में 1815 वोट से जीत गए। तस्वीरें में देखिए काउंटिंग… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मंगलवार को वोटों की गिनती हुई। पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सारण में बने मतगणना केंद्र में काउंटिंग हुई। पटना के बांकीपुर में काउंटिंग सेंटर पर हंगामा देखने को मिला। वोट चोर के नारे लगे। मतगणना रूम में सीसीटीवी नहीं होने पर पटना शिक्षक सीट के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर संजय कुमार ने धरना दिया। राजद प्रत्याशी ने इसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की। वहीं, काउंटिंग सेंटर के बाहर समर्थकों से वीडियो कॉल पर अनंत सिंह ने स्थिति का जायदा भी लिया। स्नातक सीट से जेडीयू प्रत्याशी नीरज सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर रिजल्ट आने से पहले खुशियां मनाईं। वहीं, जेडीयू से निष्कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह के आवास पर जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में समर्थक जुटे रहे। समर्थकों के लिए गुलाब जामुन बनवाया गया। इधर, तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेन्द्र सिंह 600 वोटों से जीते तो सारण शिक्षक सीट से बीजेपी के बागी और निर्दलीय राहुल राज ने दूसरी वरीयता में 1815 वोट से जीत गए। तस्वीरें में देखिए काउंटिंग…

