मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रदेश के शहरों के विकास, शहरी अधोसंरचना में निवेश और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान निवेशकों से वन-टू-वन बैठक भी करेंगे। इसमें शहरी प्रोजेक्ट्स में निवेश, योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य में साझेदारी की संभावनाओं पर बात होगी। कॉन्क्लेव में महानगरों के साथ श्रेणी-2 के शहरों के विकास पर विशेष जोर रहेगा। शहरों के मास्टर प्लान, आवास, परिवहन, पुनर्विकास और विकास गलियारों से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ विचार रखेंगे। नगरीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी और आसान बनाने के लिए डिजिटल गवर्नेंस, ऑनलाइन अनुमतियों और जीआईएस आधारित नियोजन पर भी चर्चा होगी। जल सुरक्षा से लेकर कचरे से ऊर्जा बनाने तक पर चर्चा कॉन्क्लेव में पर्यावरण अनुकूल और जलवायु के लिहाज से टिकाऊ शहर विकसित करने के उपायों पर मंथन होगा। शहरी जल प्रबंधन, पानी के पुनः उपयोग, वायु गुणवत्ता सुधार, इलेक्ट्रिक वाहनों और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषय एजेंडे में शामिल हैं। कचरे से ऊर्जा उत्पादन, सौर ऊर्जा और कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) से जुड़े अवसरों पर भी चर्चा की जाएगी। शहरी प्रोजेक्ट्स के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के विकल्पों पर भी विशेष सत्र होंगे। इनमें सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP), ग्रीन बॉन्ड, नगर पालिका बॉन्ड, टेंपल बॉन्ड, संयुक्त उपक्रम और बहुपक्षीय वित्तीय संस्थानों से मदद लेने जैसे विकल्प शामिल हैं। इसके साथ अनुदान और वायबिलिटी गैप फंडिंग के जरिए प्रोजेक्ट्स को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने पर भी विचार होगा। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे और नगरीय विकास एवं आवास कमिश्नर संकेत भोंडवे सहित वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ शामिल होंगे। कॉन्क्लेव की खास बातें

