जलभराव की समस्या हुई दूर:समस्या का समाधान कर पार्षद अभिषेक बबलू शर्मा बने ‘पब्लिक स्टार’; आप भी करें अपनी कॉलोनी की समस्या पोस्ट

जलभराव की समस्या हुई दूर:समस्या का समाधान कर पार्षद अभिषेक बबलू शर्मा बने ‘पब्लिक स्टार’; आप भी करें अपनी कॉलोनी की समस्या पोस्ट

इंदौर के अलग-अलग वार्डों में सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपने क्षेत्र की समस्याएं संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद अभिषेक बबलू शर्मा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 81 में पंचाल धर्मशाला के एक नागरिक ने ‘भास्कर समाधान’ पर गली में बारिश का पानी जमा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि सड़क पर ढाल नहीं होने के कारण जगह-जगह पानी भर जाता है, जिससे मच्छर पनपने का खतरा बना रहता है। शिकायत सामने आने के बाद आज के ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद अभिषेक बबलू शर्मा ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप पर शिकायत के बाद भागीरथपुरा में पहुंची कचरा गाड़ी भागीरथपुरा में आलम हेडक्वार्टर रोड निवासी शुभम पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक हफ्ते से ज्यादा समय से कचरा गाड़ी नहीं आ रही थी। इससे घरों में कचरा जमा हो रहा था और मच्छर व कीड़े पनपने की परेशानी थी। उन्होंने बताया कि 181 और 311 पर शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ था। शिकायत सामने आने के बाद प्रभारी दरोगा हेमंत विष्णार ने मामले पर संज्ञान लिया और कचरा गाड़ी पहुंचने से लोगों को राहत मिली। चेंबर, कचरा, मलबा और पाइपलाइन लीकेज से परेशान इंदौरवासी निपानिया: दो महीने से चेंबर ब्लॉक, गंदगी और बदबू से लोग परेशान निपानिया स्थित श्रीनाथ पैलेस कॉलोनी की निवासी लता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके क्षेत्र में पिछले दो महीने से चेंबर ब्लॉक है। इससे पूरे इलाके में गंदगी और बदबू फैल रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस परेशानी से रहवासी परेशान हैं। उन्होंने चेंबर की सफाई कराने की मांग की है। न्याय नगर एक्सटेंशन: खाली प्लॉट में जमा कचरे से रहवासी परेशान वैभव लक्ष्मी नगर में सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले श्याम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र का एक खाली प्लॉट लंबे समय से कचरा जमा होने की जगह बन गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, प्लॉट में भारी मात्रा में कचरा जमा है और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने प्लॉट से कचरा हटवाने की मांग की है। राजेंद्र नगर: सड़क निर्माण का मलबा घर के बाहर पड़ा प्रगति नगर में पानू की टंकी के पास रहने वाले आशुतोष त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई है कि सड़क निर्माण के बाद उसका मलबा घर के ठीक बाहर डाल दिया गया है। सड़क किनारे ब्लॉक लगाने का काम भी किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मलबा पड़ा होने से आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने मलबा हटवाने की मांग की है। सुखलिया: वीणा नगर में नर्मदा लाइन फूटी, सड़क पर बह रहा पानी वीणा नगर में मल्हार गार्डन और कंकेश्वरी मैदान के पास रहने वाले कुलदीप शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में नर्मदा लाइन फूट गई है। इससे बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है और सड़क पर जमा हो रहा है। उन्होंने लाइन की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने इलाके से जुड़ी सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह लोगों को अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर उसकी लोकेशन देख सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वे शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे रखने और जिम्मेदार विभागों को समाधान के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *