सीवान| अवैध पटाखा कारोबार और भंडारण के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि, एसपी भारत सोनी के निर्देशानुसार इस विशेष अभियान के तहत फिलहाल मौके पर तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है, ताकि एक ठोस रणनीति के तहत सभी अवैध कारोबारियों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके। अब तक जिले के अलग-अलग थानों में 5 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले के सभी संदिग्ध ठिकानों, बाजारों और बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने व भारी मात्रा में भंडारण करने वालों की एक विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। छापेमारी के दौरान बरामद अवैध पटाखों को जब्त करने के साथ ही धंधेबाजों के नाम इस डेटाबेस में जोड़े जा रहे हैं। त्योहारों के मौसम में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कवायद की जा रही है। जैसे ही यह सूची पूरी तरह तैयार हो जाएगी, पुलिस एक साथ बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी अभियान चलाकर सभी चिह्नित आरोपियों को जेल भेजेगी। सीवान| अवैध पटाखा कारोबार और भंडारण के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि, एसपी भारत सोनी के निर्देशानुसार इस विशेष अभियान के तहत फिलहाल मौके पर तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है, ताकि एक ठोस रणनीति के तहत सभी अवैध कारोबारियों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके। अब तक जिले के अलग-अलग थानों में 5 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले के सभी संदिग्ध ठिकानों, बाजारों और बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने व भारी मात्रा में भंडारण करने वालों की एक विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। छापेमारी के दौरान बरामद अवैध पटाखों को जब्त करने के साथ ही धंधेबाजों के नाम इस डेटाबेस में जोड़े जा रहे हैं। त्योहारों के मौसम में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कवायद की जा रही है। जैसे ही यह सूची पूरी तरह तैयार हो जाएगी, पुलिस एक साथ बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी अभियान चलाकर सभी चिह्नित आरोपियों को जेल भेजेगी।

