शिफ्ट का बहाना बनाकर डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करने से किया इनकार

शिफ्ट का बहाना बनाकर डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करने से किया इनकार

भास्कर न्यूज|सीवान सीवान सदर अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी और संवेदनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। मंगलवार को हसनपुरा रोड पर हुए एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करने से ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने साफ इनकार कर दिया। इसके चलते परिजन चार घंटे तक अस्पताल परिसर में शव लेकर परेशान रहे। न्याय के लिए भटकते रहे। जानकारी के अनुसार, हसनपुरा रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद बदहवास परिजन जल्द से जल्द पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सुबह करीब 11:00 बजे शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। उस समय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉ. सरफुद्दीन की ड्यूटी थी। परिजनों का आरोप है कि ऑन-ड्यूटी होने के बावजूद उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। कहा कि यह प्रक्रिया दोपहर 2 बजे के बाद ही होगी। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि दोपहर 2:00 बजे इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की शिफ्ट बदलती है। ऐसे में डॉक्टर ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए यह बहाना बनाया। ताकि अगली शिफ्ट का डॉक्टर इस काम को पूरा करे। भास्कर न्यूज|सीवान सीवान सदर अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी और संवेदनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। मंगलवार को हसनपुरा रोड पर हुए एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करने से ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने साफ इनकार कर दिया। इसके चलते परिजन चार घंटे तक अस्पताल परिसर में शव लेकर परेशान रहे। न्याय के लिए भटकते रहे। जानकारी के अनुसार, हसनपुरा रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद बदहवास परिजन जल्द से जल्द पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सुबह करीब 11:00 बजे शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। उस समय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉ. सरफुद्दीन की ड्यूटी थी। परिजनों का आरोप है कि ऑन-ड्यूटी होने के बावजूद उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। कहा कि यह प्रक्रिया दोपहर 2 बजे के बाद ही होगी। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि दोपहर 2:00 बजे इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की शिफ्ट बदलती है। ऐसे में डॉक्टर ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए यह बहाना बनाया। ताकि अगली शिफ्ट का डॉक्टर इस काम को पूरा करे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *