UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों में पहली जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार दिनेश कुमार गोयल और श्रीचंद शर्मा मेरठ में विजयी हुए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मेरठ के जिला सूचना अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिनेश कुमार गोयल और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्रीचंद शर्मा विजयी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों विजेताओं को प्रमाणपत्र भी सौंप दिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई, इनमें स्नातक की पांच और शिक्षक की छह सीट शामिल हैं। मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में कराई जा रही है।

इन सभी सात जिलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतगणना निर्धारित केंद्रों पर निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *