Siddaramaiah ने स्टिंग विवाद की जानकारी Congress आलाकमान को दी, राहुल गांधी से मुलाकात की उम्मीद

Siddaramaiah ने स्टिंग विवाद की जानकारी Congress आलाकमान को दी, राहुल गांधी से मुलाकात की उम्मीद

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े मुद्दे को कांग्रेस आलाकमान के संज्ञान में ला दिया है और एक नवंबर को नयी दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिलना चाहेंगे। सिद्धरमैया ने स्पष्ट किया कि उन्होंने गांधी के साथ मुलाकात कोई कार्यक्रम तय नहीं किया है, लेकिन एक नवंबर को दिल्ली यात्रा के दौरान वह उनसे मुलाकात करेंगे। वह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी जा रहे हैं।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘सब कुछ उनके (पार्टी आलाकमान के) संज्ञान में ला दिया गया है। स्टिंग ऑपरेशन में है ही क्या?

यह एक झूठी और मनगढ़ंत कहानी है।’’
सिद्धरमैया ने अदालत से एक मानहानिपूर्ण वीडियो को प्रकाशित या प्रसारित करने पर रोक लगाने का अनुरोध किया है, जिसे कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दी है, जिसके बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जद(एस) की सोशल मीडिया टीम के दो सदस्य भी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री और जद(एस) नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि सरकार उन कांग्रेस नेताओं को बचा रही है जो इस स्टिंग ऑपरेशन के सरगना हैं, और उसने निर्दोष जद(एस) कार्यकर्ताओं को फंसा दिया है। पत्रकारों ने जब सिद्धरमैया से पूछा कि क्या वह इस मामले को कांग्रेस आलाकमान के संज्ञान में लाएंगे, तो उन्होंने बताया, ‘‘वे इससे अवगत हैं। मैंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल को इस बारे में बता दिया है।’’
दिल्ली यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से अलग से मुलाकात करने के बारे में पूछे जाने पर, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह उनसे जरूर मिलेंगे।

उन्होंने बताया, ‘‘मैं उनसे मिलूंगा। वहां पहुंचने के बाद मैं मिलने के लिए समय लूंगा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *