गयाजी में कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला फूंका:भाजपा के खिलाफ नारेबाजी, खड़गे के बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप

गयाजी में कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला फूंका:भाजपा के खिलाफ नारेबाजी, खड़गे के बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप

गयाजी में मंगलवार को टावर चौक पर कांग्रेस ने भाजाप के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन का नेतृत्व गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुन्ना ने किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना में दिए खड़गे के संबोधन को भाजपा नेताओं ने संदर्भ से हटाकर दिखाया। नेताओं ने खड़गे के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियों का भी विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खड़गे गरीबों और दलित समाज की आवाज हैं। उन्होंने जोर दिया कि राजनीतिक असहमति हो सकती है, पर किसी नेता का अपमान करना ठीक नहीं। प्रदर्शनकारियों ने “दलित का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारे लगाए। पार्टी दलितों के सम्मान के लिए आवाज उठाती रहेगी। भाजपा विरोध के जवाब में कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता के बीच अपनी बात रखेगी और पूरे मामले की वास्तविकता लोगों के सामने रखने का प्रयास करेगी। महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर भी सरकार पर निशाना

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, महिलाओं की सुरक्षा और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। नेताओं ने कहा कि इन मुद्दों पर केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग की जाती रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता से जुड़े सवालों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक विवादों को तूल दिया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सरकार से सवाल पूछना और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि गया जिला कांग्रेस कमिटी आगे भी केंद्र और बिहार सरकार की नीतियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद प्रदर्शन में प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिठ्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, चंद्रिका प्रसाद यादव, रंजीत कश्यप, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, मदीना खातून, प्रदीप शर्मा, अमित सिंह, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, सैफुल इस्लाम, नवाब अली, अजय कुमार सिंह, रणजीत सिंह, मिथिलेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला, राजेश्वर पासवान, खिजीर हयात, शिव कुमार चौरसिया, शंभु शरण सिंह, मदन सिंह, ब्रजेश राय, दामोदर गोस्वामी, उमाकांत गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, चंदन कुमार, केदार प्रसाद, बबलू ठठेरा, सुनील कुमार सिंह, कौशर राजा, अजहरुद्दीन, भुवन राम, कौशल श्रीवास्तव, आनंद पासवान, शिव नाथ प्रसाद एवं शिव नाथ प्रसाद सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। गयाजी में मंगलवार को टावर चौक पर कांग्रेस ने भाजाप के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन का नेतृत्व गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुन्ना ने किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना में दिए खड़गे के संबोधन को भाजपा नेताओं ने संदर्भ से हटाकर दिखाया। नेताओं ने खड़गे के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियों का भी विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खड़गे गरीबों और दलित समाज की आवाज हैं। उन्होंने जोर दिया कि राजनीतिक असहमति हो सकती है, पर किसी नेता का अपमान करना ठीक नहीं। प्रदर्शनकारियों ने “दलित का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारे लगाए। पार्टी दलितों के सम्मान के लिए आवाज उठाती रहेगी। भाजपा विरोध के जवाब में कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता के बीच अपनी बात रखेगी और पूरे मामले की वास्तविकता लोगों के सामने रखने का प्रयास करेगी। महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर भी सरकार पर निशाना

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, महिलाओं की सुरक्षा और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। नेताओं ने कहा कि इन मुद्दों पर केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग की जाती रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता से जुड़े सवालों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक विवादों को तूल दिया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सरकार से सवाल पूछना और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि गया जिला कांग्रेस कमिटी आगे भी केंद्र और बिहार सरकार की नीतियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। बड़ी संख्या में कांग्रेसी रहे मौजूद प्रदर्शन में प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिठ्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, चंद्रिका प्रसाद यादव, रंजीत कश्यप, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, मदीना खातून, प्रदीप शर्मा, अमित सिंह, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, सैफुल इस्लाम, नवाब अली, अजय कुमार सिंह, रणजीत सिंह, मिथिलेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला, राजेश्वर पासवान, खिजीर हयात, शिव कुमार चौरसिया, शंभु शरण सिंह, मदन सिंह, ब्रजेश राय, दामोदर गोस्वामी, उमाकांत गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, चंदन कुमार, केदार प्रसाद, बबलू ठठेरा, सुनील कुमार सिंह, कौशर राजा, अजहरुद्दीन, भुवन राम, कौशल श्रीवास्तव, आनंद पासवान, शिव नाथ प्रसाद एवं शिव नाथ प्रसाद सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *