जालंधर जिले के नकोदर क्षेत्र में रह रहे एक प्रवासी युवक ने शनिवार को मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। नकोदर सिटी एसएचओ हरमिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार निवासी राज कुमार चौधरी के रूप में हुई है। वह गांव बलहुकमी में रह रहा था। पिता की मौत के बाद से सदमे में था मृतक के भाई विकेश चौधरी ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद से ही राजकुमार सदमे और डिप्रेशन से गुजर रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई पूरी की। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

