सहरसा में आवास सहायक ₹72 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:PM आवास की किस्त दिलाने के लिए मांग रहे पैसे, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

सहरसा में आवास सहायक ₹72 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:PM आवास की किस्त दिलाने के लिए मांग रहे पैसे, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

सहरसा जिले के सौरबाजार नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने आवास सहायक मुकुल कुमार को 72 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को दूसरी किस्त दिलाने के लिए अनुशंसा करने के बदले रिश्वत मांग रहे थे। निगरानी टीम ने जाल बिछाकर उन्हें कार्यालय परिसर से गिरफ्तार किया। प्रति लाभुक 8 हजार रुपए मांगने का आरोप निगरानी विभाग के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सौरबाजार नगर पंचायत के वार्ड-2 के पार्षद हरे कृष्ण कुमार ने 9 सितंबर 2026 को निगरानी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि आवास सहायक मुकुल कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से दूसरी किस्त दिलाने के लिए प्रति लाभुक 8-8 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। इसी शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। सहरसा जिले के सौरबाजार नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने आवास सहायक मुकुल कुमार को 72 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को दूसरी किस्त दिलाने के लिए अनुशंसा करने के बदले रिश्वत मांग रहे थे। निगरानी टीम ने जाल बिछाकर उन्हें कार्यालय परिसर से गिरफ्तार किया। प्रति लाभुक 8 हजार रुपए मांगने का आरोप निगरानी विभाग के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सौरबाजार नगर पंचायत के वार्ड-2 के पार्षद हरे कृष्ण कुमार ने 9 सितंबर 2026 को निगरानी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि आवास सहायक मुकुल कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से दूसरी किस्त दिलाने के लिए प्रति लाभुक 8-8 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। इसी शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *