समस्तीपुर में मंगलवार दोपहर बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में लूटपाट की। बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस 4 बदमाश CSP पहुंचे और संचालक विवेक कुमार को बंधक बनाकर गेट बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने विवेक कुमार के साथ मारपीट की और 3 लाख रुपए लूटकर पीछे के दरवाजे से फरार होने लगे। विवेक ने स्थानीय लोगों की मदद से बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने एक शख्स पर कट्टा तान दिया। इसके बाद ग्रामीणों और बदमाशों के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने बदमाशों से 2 कट्टे छीन लिए, लेकिन बदमाश रुपए लेकर फरार हो गए। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र में सुरौली शाहपुर पुल से पश्चिम दलसिंहसराय जाने वाली मुख्य सड़क की है। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… बगल के दुकानदार ने विरोध किया CSP संचालक विवेक कुमार ने बताया कि CSP में घुसते ही बदमाशों ने दरवाजा बंद कर दिया और पीछे का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद हथियार के बल पर रुपए लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मेरे साथ मारपीट की। मारपीट और शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग CSP के पास जुटने लगे। लोगों की भीड़ देखकर बदमाश पीछे के दरवाजे से भागने लगे। इसी बीच बगल के दुकानदार सरवन कुमार पंडित पहुंचे। उन्होंने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद अपराधियों ने सरवन पर कट्टा तान दी। दुकानदार को खतरे में देखकर ग्रामीण जुटे दुकानदार सरवन को खतरे में देखकर ग्रामीण सुनील मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। काफी देर तक बदमाशों से हाथापाई हुई। इसके बाद बदमाशों के हाथ से हथियार छीन लिया। CCTV कैमरा भी साथ ले गए बदमाश घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की 112 की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। CSP संचालक विवेक कुमार ने पुलिस को बताया कि अपराधी लूटपाट के दौरान CCTV कैमरे भी अपने साथ ले गए। एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। समस्तीपुर में मंगलवार दोपहर बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में लूटपाट की। बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस 4 बदमाश CSP पहुंचे और संचालक विवेक कुमार को बंधक बनाकर गेट बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने विवेक कुमार के साथ मारपीट की और 3 लाख रुपए लूटकर पीछे के दरवाजे से फरार होने लगे। विवेक ने स्थानीय लोगों की मदद से बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने एक शख्स पर कट्टा तान दिया। इसके बाद ग्रामीणों और बदमाशों के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने बदमाशों से 2 कट्टे छीन लिए, लेकिन बदमाश रुपए लेकर फरार हो गए। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र में सुरौली शाहपुर पुल से पश्चिम दलसिंहसराय जाने वाली मुख्य सड़क की है। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… बगल के दुकानदार ने विरोध किया CSP संचालक विवेक कुमार ने बताया कि CSP में घुसते ही बदमाशों ने दरवाजा बंद कर दिया और पीछे का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद हथियार के बल पर रुपए लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मेरे साथ मारपीट की। मारपीट और शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग CSP के पास जुटने लगे। लोगों की भीड़ देखकर बदमाश पीछे के दरवाजे से भागने लगे। इसी बीच बगल के दुकानदार सरवन कुमार पंडित पहुंचे। उन्होंने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद अपराधियों ने सरवन पर कट्टा तान दी। दुकानदार को खतरे में देखकर ग्रामीण जुटे दुकानदार सरवन को खतरे में देखकर ग्रामीण सुनील मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। काफी देर तक बदमाशों से हाथापाई हुई। इसके बाद बदमाशों के हाथ से हथियार छीन लिया। CCTV कैमरा भी साथ ले गए बदमाश घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की 112 की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। CSP संचालक विवेक कुमार ने पुलिस को बताया कि अपराधी लूटपाट के दौरान CCTV कैमरे भी अपने साथ ले गए। एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

