DM की युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील:नशामुक्त बिहार अभियान के तहत छात्रों को दिलाई गई शपथ

DM की युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील:नशामुक्त बिहार अभियान के तहत छात्रों को दिलाई गई शपथ

शेखपुरा में नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज खुड़िया बाजितपुर में हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से लाइव कार्यक्रम के जरिए इसे लॉन्च किया। यह अभियान 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा, जिसका मकसद नशे के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाना है। अभियान के तहत आम लोगों, युवाओं और छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभी नागरिकों की हिस्सेदारी जरूरी जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक, शेखपुरा में हुए कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद को सम्मानित किया गया। छात्रों ने उन्हें हाथ से बनी तस्वीर भी भेंट की। डीएम शेखर आनंद ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे के बुरे प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है; उन्हें अपनी ऊर्जा पढ़ाई और सकारात्मक कामों में लगानी चाहिए। नशा स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवार पर बुरा असर डालता है। डीएम ने अपील की कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए सभी नागरिकों की हिस्सेदारी जरूरी है। सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया यदि कोई नशे की लत से परेशान है, तो संवेदनशीलता से समझाकर उसे छोड़ने के लिए प्रेरित करें। जिला पदाधिकारी ने जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने, समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने तथा नशामुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। नशे के विरुद्ध जागरूक करने पर जोर कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि नशे से दूरी बनाए रखना स्वस्थ जीवन, बेहतर भविष्य और मजबूत समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।उक्त कार्यक्रम में डीडीसी राकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार, एसडीओ प्रियंका कुमारी, अविनाश कुमार उत्पाद अधीक्षक (मद्य निषेध , अमित आनंद उत्पाद निरीक्षक सहित जिले के अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त बिहार अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने पर जोर दिया। शेखपुरा में नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज खुड़िया बाजितपुर में हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से लाइव कार्यक्रम के जरिए इसे लॉन्च किया। यह अभियान 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा, जिसका मकसद नशे के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाना है। अभियान के तहत आम लोगों, युवाओं और छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभी नागरिकों की हिस्सेदारी जरूरी जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक, शेखपुरा में हुए कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद को सम्मानित किया गया। छात्रों ने उन्हें हाथ से बनी तस्वीर भी भेंट की। डीएम शेखर आनंद ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे के बुरे प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है; उन्हें अपनी ऊर्जा पढ़ाई और सकारात्मक कामों में लगानी चाहिए। नशा स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवार पर बुरा असर डालता है। डीएम ने अपील की कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए सभी नागरिकों की हिस्सेदारी जरूरी है। सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया यदि कोई नशे की लत से परेशान है, तो संवेदनशीलता से समझाकर उसे छोड़ने के लिए प्रेरित करें। जिला पदाधिकारी ने जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने, समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने तथा नशामुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। नशे के विरुद्ध जागरूक करने पर जोर कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि नशे से दूरी बनाए रखना स्वस्थ जीवन, बेहतर भविष्य और मजबूत समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।उक्त कार्यक्रम में डीडीसी राकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार, एसडीओ प्रियंका कुमारी, अविनाश कुमार उत्पाद अधीक्षक (मद्य निषेध , अमित आनंद उत्पाद निरीक्षक सहित जिले के अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त बिहार अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने पर जोर दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *