Bebika Dhurve On Mumbai AQI: रियलिटी शो स्टार और एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) अक्सर अपने बेबाक अंदाज और हर मुद्दे पर खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। वह कुछ समय के लिए मुंबई आई थीं। से दुबई वापस लौटने के बाद बेबिका ने एक हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी भारत से लौटने के बाद तबीयत बेहद खराब हो गई है। उन्हें सीने में भारी जकड़न, कफ और हार्ट अटैक जैसे गंभीर लक्षणों का सामना करना पड़ा। इसका कारण उन्होंने लगातार बिगड़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक यामी AQI को बताया।
बेबिका धुर्वे ने मुंबई की AQI को लेकर क्या कहा?
बेबिका धुर्वे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त फैजू की शादी अटेंड करने और अपने परिवार से मिलने मुंबई आई थीं। मुंबई में उन्होंने अपने माता-पिता के साथ समय बिताया। जिसके बाद वह दुबई लौट गईं और जब वह सोकर उठीं, तो उनकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई थी
वीडियो में अपनी आपबीती सुनाते हुए बेबिका ने कहा, “मैं फैजू की शादी के सिलसिले में मुंबई गई थीं। वहां मैंने उसकी शादी अटेंड की और घर वालों के साथ दो दिन बिताए और अपने काम की वजह से भारत से दुबई आ गई। मैं अपने साथ क्या लेके आई हूं? कंजेशन, कफ और हार्ट अटैक सिंपटम्स! सुबह उठी हूं, इतना ज्यादा कफ और दर्द था कि मेरा लेफ्ट आर्म, गर्दन और पीछे एओर्टिक वाल्व वाली साइड दुख रही थी। मुझे लगभग हार्ट अटैक जैसा महसूस हो रहा था। फिर मैं भाग के गई, एस्पिरिन खाई और खुद को बचाया।”
मुंबई बनाम दुबई AQI: पॉल्यूशन पर कसा तंज
अपनी मेडिकल और डेंटिस्ट की पढ़ाई का जिक्र करते हुए बेबिका ने बताया कि सीने में भयानक कंजेशन की वजह से उन्हें यह सब झेलना पड़ा है। उन्होंने मुंबई और दुबई के हवा के स्तर की तुलना करते हुए प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल उठाए। बेबिका ने आगे कहा, “मैं दुबई में बहुत साफ-सुथरी सांस लेती हूं, क्योंकि यहां का AQI 80 है और मुंबई का AQI 420 हिट कर रहा है। मैं मुंबई अपने मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं आती… !”
बेबिका का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाए दे रहे हैं। जहां एक तरफ मुंबईकर शहर के बढ़ते पॉल्यूशन और एक्यूआई स्तर को लेकर अपनी चिंता जता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ फैंस बेबिका की सेहत को लेकर दुआएं मांग रहे हैं।

