ट्रम्प पर स्विस मॉडल ने रेप का आरोप लगाया:कहा- वीजा दिलाने के बहाने होटल में बुलाया था; 33 साल पुराना मामला

ट्रम्प पर स्विस मॉडल ने रेप का आरोप लगाया:कहा- वीजा दिलाने के बहाने होटल में बुलाया था; 33 साल पुराना मामला

स्विट्जरलैंड की पूर्व मॉडल बीट्रिस क्यूल ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर रेप का आरोप लगाया है। उसने कहा कि 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में ट्रम्प ने उनके साथ रेप किया था। क्यूल ने बताया कि घटना के बाद उनके शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था और चोट के निशान पड़ गए थे। यह दावा अमेरिकी संसद में डेमोक्रेटिक सदस्यों की ओर से जारी एक नई रिपोर्ट में किया गया है। क्यूल ने 2024 में ट्रम्प पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। तब उन्होंने कहा था कि 1993 में ट्रम्प ने उन्हें जबरन पकड़ा, चूमा और उनके कपड़े उतारने की कोशिश की थी। अब नई रिपोर्ट में क्यूल ने समिति के कर्मचारियों को बताया कि उस घटना में ट्रम्प ने उनके साथ रेप किया था। प्रतियोगिता के दौरान ट्रम्प से मुलाकात हुई थी क्यूल स्विट्जरलैंड की मॉडल और पूर्व मिस स्विट्जरलैंड हैं। उनके मुताबिक, 1993 में वह अमेरिकन ड्रीम पेजेंट में हिस्सा लेने अमेरिका गई थीं। इस प्रतियोगिता की ट्रम्प के साथ साझेदारी थी। कार्यक्रम के दौरान मैनहैटन के प्लाजा होटल में पत्रकारों के साथ दोपहर के भोजन के समय उनकी ट्रम्प से मुलाकात हुई। क्यूल ने बताया कि इसके बाद ट्रम्प के एक सहयोगी ने उन्हें होटल के कमरे में मिलने के लिए बुलाया। उन्हें लगा था कि वहां बातचीत होगी लेकिन उनके आरोप के मुताबिक, कमरे में ट्रम्प ने पीछे से उन्हें पकड़ लिया और जबरन रेप किया। ट्रम्प ने चुप रहने को कहा था क्यूल का आरोप है कि घटना के बाद ट्रम्प ने उनसे चुप रहने को कहा। उन्होंने अमेरिका का वीजा दिलाने और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने में मदद करने का वादा भी दोहराया। इसके लिए ट्रम्प ने अपने करीबी सहयोगी पाओलो जाम्पोली की मदद लेने की बात कही थी। क्यूल के मुताबिक, अमेरिका पहुंचने के बाद उनका पासपोर्ट ले लिया गया था, इसलिए वह घटना के बाद प्रतियोगिता छोड़कर नहीं जा सकीं। स्विट्जरलैंड लौटने पर उन्होंने कुछ सप्ताह बाद हवाई में होने वाली ट्रम्प प्रायोजित एक अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। जांच रिपोर्ट में 4 महिलाओं के आरोप भी शामिल रिपोर्ट में ट्रम्प पर आरोप लगाने वाली चार और महिलाओं के मामलों का भी जिक्र है। ———————— यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने नोबेल न मिलने पर नॉर्वे को गाली दी: बोले- वहां के लोगों को अमेरिका नहीं आने देना चाहता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने नॉर्वे को गाली देते हुए कहा कि वे वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *