जन सुराज के डिजिटल मैनेजर चलती ट्रेन से लापता:रांची से पटना आ रहे थे, पार्टी ने दर्ज कराई FIR; यूपी के रहने वाले थे

जन सुराज के डिजिटल मैनेजर चलती ट्रेन से लापता:रांची से पटना आ रहे थे, पार्टी ने दर्ज कराई FIR; यूपी के रहने वाले थे

जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता चलती ट्रेन से लापता हो गए हैं। 21 वर्षीय देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। सोमवार को रांची से पटना आने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) में सवार हुए थे। इसी दौरान मुरी जंक्शन से पहले उनके लापता होने की जानकारी सामने आई है। उनके लापता होने के बाद परिजनों और परिचितों की चिंता बढ़ गई है। उनकी तलाश के लिए सोशल मीडिया के जरिए भी मदद मांगी जा रही है। रांची से पटना आने के दौरान लापता हुए देवपालिक जानकारी के मुताबिक, देवपालिक गुप्ता रांची से पटना जंक्शन आने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। ट्रेन में उनका कोच सी-2 और सीट नंबर 50 था। बताया गया है कि वह मुरी जंक्शन पहुंचने से पहले ही लापता हो गए। हालांकि, वह ट्रेन से कैसे और किन परिस्थितियों में लापता हुए, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जन सुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर हैं देवपालिक देवपालिक गुप्ता प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पढ़ाई की है। 21 साल की उम्र में राजनीतिक संचार के क्षेत्र में काम कर रहे देवपालिक के लापता होने की खबर से उनके परिचितों और पार्टी से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर मदद की अपील देवपालिक के लापता होने के बाद जन सुराज द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रांची के उपायुक्त और पुलिस अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। पोस्ट में झारखंड पुलिस और रांची जिला प्रशासन को भी टैग किया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि देवपालिक मुरी रेलवे स्टेशन से पहले से लापता हैं। उनकी तलाश के लिए संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई करने और आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। ट्रेन और सीट की जानकारी साझा की गई लापता युवक की तलाश में मदद के लिए सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रेन से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता चलती ट्रेन से लापता हो गए हैं। 21 वर्षीय देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। सोमवार को रांची से पटना आने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366) में सवार हुए थे। इसी दौरान मुरी जंक्शन से पहले उनके लापता होने की जानकारी सामने आई है। उनके लापता होने के बाद परिजनों और परिचितों की चिंता बढ़ गई है। उनकी तलाश के लिए सोशल मीडिया के जरिए भी मदद मांगी जा रही है। रांची से पटना आने के दौरान लापता हुए देवपालिक जानकारी के मुताबिक, देवपालिक गुप्ता रांची से पटना जंक्शन आने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। ट्रेन में उनका कोच सी-2 और सीट नंबर 50 था। बताया गया है कि वह मुरी जंक्शन पहुंचने से पहले ही लापता हो गए। हालांकि, वह ट्रेन से कैसे और किन परिस्थितियों में लापता हुए, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जन सुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर हैं देवपालिक देवपालिक गुप्ता प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पढ़ाई की है। 21 साल की उम्र में राजनीतिक संचार के क्षेत्र में काम कर रहे देवपालिक के लापता होने की खबर से उनके परिचितों और पार्टी से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर मदद की अपील देवपालिक के लापता होने के बाद जन सुराज द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रांची के उपायुक्त और पुलिस अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। पोस्ट में झारखंड पुलिस और रांची जिला प्रशासन को भी टैग किया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि देवपालिक मुरी रेलवे स्टेशन से पहले से लापता हैं। उनकी तलाश के लिए संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई करने और आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। ट्रेन और सीट की जानकारी साझा की गई लापता युवक की तलाश में मदद के लिए सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रेन से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *