पटना में मोबिल गिरोह का आतंक, हॉटस्पॉट बना जक्कनपुर:1 महीने में 5 घटना; कोतवाली, कंकड़बाग में भी वारदात, गाड़ी का शीशा तोड़कर कैश और सामान लेकर फरार

पटना में मोबिल गिरोह का आतंक, हॉटस्पॉट बना जक्कनपुर:1 महीने में 5 घटना; कोतवाली, कंकड़बाग में भी वारदात, गाड़ी का शीशा तोड़कर कैश और सामान लेकर फरार

राजधानी पटना में कार का शीशा तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी करने वाला मोबिल गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जक्कनपुर, कंकड़बाग, कोतवाली और एयरपोर्ट थाना क्षेत्र गिरोह के लिए हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। बदमाश पहले ड्राइवर को गाड़ी के आगे मोबिल गिरने का झांसा देते हैं। जैसे ही ड्राइवर गाड़ी रोककर बोनट खोलने या जांच करने के लिए बाहर निकलता है, गिरोह के दूसरे सदस्य कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा सामान लेकर फरार हो जाते हैं। सोमवार को जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक ही दिन में दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। इलाके में एक महीने के अंदर इस तरह की यह पांचवीं घटना बताई जा रही है। लगातार हो रही वारदातों से वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, अलग-अलग इलाकों में ऐसी घटनाएं होने के बावजूद गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। वारदात की 2 तस्वीरें… बैंक में रुपए जमा करने जा रहे कारोबारी को बनाया निशाना पहली घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दुपुलवा के पास हुई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कारोबारी सजेंद्र बिहारी सिंह अपनी कार से बैंक में दो लाख रुपए जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गाड़ी के आगे मोबिल गिरने का इशारा किया। कारोबारी गाड़ी रोककर जांच करने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ दिया। रुपए और जरूरी कागजात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने जक्कनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाने से महज 50 मीटर दूर दूसरी वारदात दूसरी घटना जक्कनपुर थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। पीड़ित सबीर कुमार सोनू अपनी कार खड़ी कर बाटा शोरूम गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ है। कार में रखा लैपटॉप और बैग गायब था। चोरी गए सामान की कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है। एक ही दिन में दो घटनाएं होने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। कोतवाली इलाके में चालक को मोबिल गिरने का दिया झांसा कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदनी मार्केट के पास भी इसी तरीके से चोरी की वारदात हुई। लखीसराय के रहने वाले रवि रंजन कुमार ने 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:10 बजे अपनी गाड़ी पार्किंग स्थल पर खड़ी की थी। गाड़ी में उनके ड्राइवर बमबम कुमार मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक ने ड्राइवर को बताया कि गाड़ी से मोबिल गिर रहा है। बोनट खोलकर जांच करने लगा। तभी बदमाश गाड़ी की बीच वाली सीट पर रखा काले रंग का बैग लेकर भाग निकले। बैग में .32 बोर की पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस, पिस्टल का लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड थे। ये सामान अब तक नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है। शास्त्री नगर में डॉक्टर की गाड़ी से पिस्टल और कारतूस चोरी इससे पहले शास्त्री नगर इलाके में भी इसी तरीके से चोरी हुई थी। वैशाली के रहने वाले एक डॉक्टर की गाड़ी से बदमाश पिस्टल, 25 हजार रुपए नकद और 35 जिंदा कारतूस से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। हालांकि, इस मामले में बदमाश नकदी अपने साथ ले गए, जबकि पिस्टल और कारतूस से भरा बैग एमएलसी नीरज कुमार के आवास के बाहर रख दिया गया था। पुलिस ने बाद में बैग बरामद कर लिया था, लेकिन बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जक्कनपुर, कंकड़बाग, कोतवाली और एयरपोर्ट पर नजर पटना के जक्कनपुर, कंकड़बाग, कोतवाली और एयरपोर्ट थाना क्षेत्रों में इस तरह की घटनाओं को लेकर सतर्कता जरूरी हो गई है। बदमाश वाहन चालकों का ध्यान भटकाकर वारदात को अंजाम देते हैं। खासकर रुपए लेकर बैंक जाने वाले कारोबारी और गाड़ी में बैग या कीमती सामान रखने वाले लोग इनके निशाने पर हो सकते हैं। जक्कनपुर में एक महीने के भीतर 5वीं घटना और अन्य इलाकों में हुई वारदातों के बावजूद गिरोह का पर्दाफाश नहीं हो सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच कर रही है। लगातार हो रही घटनाओं के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर यह गिरोह कब पकड़ा जाएगा और वाहन चालकों को इस तरह की चोरी से कब राहत मिलेगी। राजधानी पटना में कार का शीशा तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी करने वाला मोबिल गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जक्कनपुर, कंकड़बाग, कोतवाली और एयरपोर्ट थाना क्षेत्र गिरोह के लिए हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। बदमाश पहले ड्राइवर को गाड़ी के आगे मोबिल गिरने का झांसा देते हैं। जैसे ही ड्राइवर गाड़ी रोककर बोनट खोलने या जांच करने के लिए बाहर निकलता है, गिरोह के दूसरे सदस्य कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा सामान लेकर फरार हो जाते हैं। सोमवार को जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक ही दिन में दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। इलाके में एक महीने के अंदर इस तरह की यह पांचवीं घटना बताई जा रही है। लगातार हो रही वारदातों से वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, अलग-अलग इलाकों में ऐसी घटनाएं होने के बावजूद गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। वारदात की 2 तस्वीरें… बैंक में रुपए जमा करने जा रहे कारोबारी को बनाया निशाना पहली घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दुपुलवा के पास हुई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कारोबारी सजेंद्र बिहारी सिंह अपनी कार से बैंक में दो लाख रुपए जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गाड़ी के आगे मोबिल गिरने का इशारा किया। कारोबारी गाड़ी रोककर जांच करने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ दिया। रुपए और जरूरी कागजात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने जक्कनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाने से महज 50 मीटर दूर दूसरी वारदात दूसरी घटना जक्कनपुर थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। पीड़ित सबीर कुमार सोनू अपनी कार खड़ी कर बाटा शोरूम गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ है। कार में रखा लैपटॉप और बैग गायब था। चोरी गए सामान की कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई गई है। एक ही दिन में दो घटनाएं होने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। कोतवाली इलाके में चालक को मोबिल गिरने का दिया झांसा कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदनी मार्केट के पास भी इसी तरीके से चोरी की वारदात हुई। लखीसराय के रहने वाले रवि रंजन कुमार ने 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:10 बजे अपनी गाड़ी पार्किंग स्थल पर खड़ी की थी। गाड़ी में उनके ड्राइवर बमबम कुमार मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक ने ड्राइवर को बताया कि गाड़ी से मोबिल गिर रहा है। बोनट खोलकर जांच करने लगा। तभी बदमाश गाड़ी की बीच वाली सीट पर रखा काले रंग का बैग लेकर भाग निकले। बैग में .32 बोर की पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस, पिस्टल का लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड थे। ये सामान अब तक नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है। शास्त्री नगर में डॉक्टर की गाड़ी से पिस्टल और कारतूस चोरी इससे पहले शास्त्री नगर इलाके में भी इसी तरीके से चोरी हुई थी। वैशाली के रहने वाले एक डॉक्टर की गाड़ी से बदमाश पिस्टल, 25 हजार रुपए नकद और 35 जिंदा कारतूस से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। हालांकि, इस मामले में बदमाश नकदी अपने साथ ले गए, जबकि पिस्टल और कारतूस से भरा बैग एमएलसी नीरज कुमार के आवास के बाहर रख दिया गया था। पुलिस ने बाद में बैग बरामद कर लिया था, लेकिन बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जक्कनपुर, कंकड़बाग, कोतवाली और एयरपोर्ट पर नजर पटना के जक्कनपुर, कंकड़बाग, कोतवाली और एयरपोर्ट थाना क्षेत्रों में इस तरह की घटनाओं को लेकर सतर्कता जरूरी हो गई है। बदमाश वाहन चालकों का ध्यान भटकाकर वारदात को अंजाम देते हैं। खासकर रुपए लेकर बैंक जाने वाले कारोबारी और गाड़ी में बैग या कीमती सामान रखने वाले लोग इनके निशाने पर हो सकते हैं। जक्कनपुर में एक महीने के भीतर 5वीं घटना और अन्य इलाकों में हुई वारदातों के बावजूद गिरोह का पर्दाफाश नहीं हो सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच कर रही है। लगातार हो रही घटनाओं के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर यह गिरोह कब पकड़ा जाएगा और वाहन चालकों को इस तरह की चोरी से कब राहत मिलेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *