निगम निगम में हाउस की मीटिंग आज:580 एजेंडे रखे जाएंगे, दो दिन चलेगी बैठक, एजेंडे नहीं पहुंचने से पार्षद नाराज

निगम निगम में हाउस की मीटिंग आज:580 एजेंडे रखे जाएंगे, दो दिन चलेगी बैठक, एजेंडे नहीं पहुंचने से पार्षद नाराज

हिसार नगर निगम हाउस की साधारण बैठक आज से शुरू होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रवीण पोपली करेंगे। बैठक में अलग-अलग विभागों के 580 एडेंटे रखे जाएंगे। बैठक करीब दो दिन चल सकती है। बैठक में शहर के विकास कार्यों और जनता से जुड़ी समस्याओं पर मंथन होगा। पहले दिन कुछ चुनिंदा विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी। शेष विभागों के एजेंडे बुधवार को सदन में रखे जाएंगे। किन विभागों के अधिकारियों को पहले दिन पहुंचना है और किन को दूसरे दिन पहुंचना है, इसको लेकर देर शाम को सूचना जारी की गई। हालांकि कुछ पार्षद नाराजगी भी जता सकते हैं। क्योंकि नियम के हिसाब से कोई भी एजेंडा जो मीटिंग में रखा जाना है, वह पार्षदों के पास 72 घंटे पहले पहुंच जाना चाहिए। शहर के विभिन्न विभागों से जुड़े सैकड़ों प्रस्ताव और समस्याएं सदन में गूंजेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *