जोधपुर के माता का थान थाना पुलिस ने एनडीपीएस की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक मकान में दबिश देकर करीब 150 ग्राम MD ड्रग बरामद की। कार्रवाई में 1 लाख 70 हजार रुपए भी बरामद किए गए। वहीं मामले में महिला को पकड़ा गया। थाना अधिकारी अनिल यादव ने बताया पुलिस ने मामले में करीब 150 ग्राम MD ड्रग बरामद की। इसके अलावा नगद रुपया भी बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। ये पता लगाए जाने की कोशिश की जा रही है कि इस खेप को कहां से लाया गया था और किन किन जगहों पर सप्लाई किया जाने वाला था। इस मामले में तीजा पत्नी, श्रवण विश्नोई को पकड़ा गया। महिला अपने घर से ही मादक पदार्थ बेच रही थी।

