जौनपुर में केयर टेकर को मानदेय नहीं मिला:कोर्ट के आदेश पर ग्राम सचिव, प्रधान समेत 5 पर केस

जौनपुर में केयर टेकर को मानदेय नहीं मिला:कोर्ट के आदेश पर ग्राम सचिव, प्रधान समेत 5 पर केस

जौनपुर के नोनरा गांव में सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर बिंदु देवी को मानदेय नहीं मिलने पर कोर्ट ने ग्राम सचिव, प्रधान समेत पांच लोगों पर एफआईआर का आदेश दिया है। इन पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
बिंदु देवी की नियुक्ति 2021 में केयर टेकर के तौर पर हुई थी। उन्हें हर महीने 6 हजार रुपये मानदेय और 3 हजार रुपये सफाई सामग्री के लिए मिलने थे, पर भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 जून 2025 को मानदेय मांगने पर ग्राम प्रधान बदामा देवी, प्रधानपति सुभाषचंद्र और ग्राम सचिव राजकुमार उर्फ राजन ने गाली दी, जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने कई अधिकारियों से शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने वकील सुशील कुमार सिंह के जरिए कोर्ट में आवेदन दिया।
सुरेरी थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र ने बताया कि कानूनी कार्रवाई जारी है। ग्राम प्रधान बदामा देवी ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि शौचालय 2023-24 में बना था, इसलिए 2021 से मानदेय नहीं मिलने का आरोप सही नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *