नाबालिग को साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार:देवी दर्शन करने किला मैदान गई नाबालिग को लेकर भागा था आरोपी, सागर रेलवे स्टेशन से पकड़ाया

नाबालिग को साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार:देवी दर्शन करने किला मैदान गई नाबालिग को लेकर भागा था आरोपी, सागर रेलवे स्टेशन से पकड़ाया

सागर की देवरी थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को नाबालिग अपनी मां के साथ देवरी के किला मैदान में विराजीं माता के दर्शन करने के लिए आई थी। पंडाल में काफी भीड़ थी। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी अपने साथ नाबालिग को लेकर भाग गया। मां ने बेटी की तलाश की। लेकिन कहीं नहीं मिली। परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। थाना प्रभारी कपिल लाक्षाकार ने टीम गठित कर नाबालिग की तलाश में लगाई। जांच के दौरान नाबालिग को लेकर भागे संदेही का नाम सामने आया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसी बीच आरोपी की लोकेशन सागर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मिली। लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम सागर पहुंची और रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नाबालिग को दस्तयाब किया। कोर्ट पेश कर आरोपी को जेल भेजा थाने ले जाकर नाबालिग के बयान लिए गए। जिसमें उसने आरोपी के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कही। पुलिस ने आरोपी राहुल प्रजापति उम्र 22 साल निवासी बाजार वार्ड देवरी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं बढ़ाई। जांच अधिकारी एसआई भागचंद उईके ने बताया कि नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *