नाली और सफाई की समस्याओं का हुआ समाधान:पार्षद ‘शिखा गोहल’ बनीं पब्लिक स्टार; जिम्मेदारों तक पहुंची सीवेज और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं

नाली और सफाई की समस्याओं का हुआ समाधान:पार्षद ‘शिखा गोहल’ बनीं पब्लिक स्टार; जिम्मेदारों तक पहुंची सीवेज और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 45 के पार्षद शिखा मोनु गोहल बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ शिवाजी नगर स्थित संजय गांधी स्कूल के गेट के सामने नाली के चैंबर क्षतिग्रस्त होने और गंदा पानी सड़क पर बहने की शिकायत प्रेम सिंह राजपूत ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 से 8 चैंबर टूटे हुए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। घरों के सामने गंदा पानी बहने से बदबू की समस्या भी बनी हुई थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 45 के पार्षद शिखा मोनु गोहल ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान राहुल नगर: कचरे की समस्या का हुआ समाधान राहुल नगर स्थित लिंक रोड नंबर-3 पर कचरे के कारण बदबू से होने वाली परेशानी की शिकायत सचिन कोटकर ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सड़क के बीच में कचरा फैला होने से आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शिकायत में सड़क की स्थिति का भी उल्लेख किया गया था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 29 के पार्षद देवांशु कसाना ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। सफाई, सीवेज और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं बरकरार शिवाजी नगर: बीडीए कॉम्प्लेक्स में अतिक्रमण से व्यापारी परेशान शिवाजी नगर स्थित बीडीए कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर अतिक्रमण की शिकायत एक व्यापारी ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बाजार में कुछ व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से आम नागरिकों और अन्य व्यापारियों को परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, अतिक्रमण के कारण प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है। सईद कॉलोनी: सड़क के बीच खुला चैंबर, हादसे का खतरा करोंद स्थित सईद कॉलोनी में बीच सड़क पर खुला चैंबर होने की शिकायत शरीक अहमद ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चैंबर खुला होने के कारण वाहन चालकों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने अस्थायी रूप से पत्थर रखकर खतरे से बचाने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने उन्हें हटा दिया। सुल्तानिया रोड: पुराने सचिवालय के पास कचरे का ढेर भोपाल के सुल्तानिया रोड स्थित इदगाह हिल्स में साइबर क्राइम ऑफिस के सामने पुराने सचिवालय परिसर के पास कचरा जमा होने की शिकायत आशीष मिश्रा ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यहां कई दिनों से कचरा पड़ा हुआ है, जबकि आसपास कमिश्नर कार्यालय भी स्थित है। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा नियमित सफाई नहीं कराए जाने से गंदगी बनी हुई है। जमा कचरे से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचशील नगर: अंडरग्राउंड सेप्टिक टैंक से पानी बाहर आने की समस्या पंचशील नगर स्थित अंडरग्राउंड सेप्टिक टैंक से जुड़ी समस्या की शिकायत रूपेश बोड़े ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा बनाए गए टैंक में गंदगी जमा होने के कारण पानी बाहर छलकने लगा है। इससे सड़क पर गंदगी फैलने और रहवासियों को परेशानी होने की स्थिति बन रही है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *