नालंदा के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एथलेटिक स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज रग्बी मैच खेला जाएगा। ये मैच दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय रग्बी सेवेंस सीरीज में भारत और न्यूजीलैंड माओरी की अंडर-20 पुरुष और महिला टीमें पार्टिसिपेट कर रही हैं। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ शाम 4 बजे से होगा, जिसका उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। स्पेशल गेस्ट के रूप में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, बिहार के ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, खेल और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ-साथ भारत में न्यूजीलैंड के एक्टिंग हाई कमिश्नर मैथ्यू आयर्स मौजूद रहेंगे। इनके अलावा, बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी प्रीता वर्मा और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस भी शामिल होंगे। शाम 4:03 बजे राहुल बोस सभी गेस्ट को सम्मानित करेंगे। शाम 4:05 बजे से दोनों टीमें मैदान पर आएंगी और गणमान्य अतिथियों से हाथ मिलाएंगी। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्रगान होंगे और शाम 4:12 बजे मुख्यमंत्री औपचारिक रूप से सीरीज की शुरुआत की घोषणा करेंगे, जिसके बाद सामूहिक फोटो सेशन होगा। पारंपरिक ‘हाका’ डांस और पुरुष-महिला वर्गों के मुकाबले उद्घाटन के तुरंत बाद शाम 4:18 बजे न्यूजीलैंड माओरी की पुरुष टीम अपने विश्व प्रसिद्ध पारंपरिक ‘हाका’ नृत्य की प्रस्तुति देगी। इसके बाद शाम 4:20 से 4:40 बजे तक भारत और न्यूजीलैंड माओरी अंडर-20 पुरुष टीमों के बीच मुख्य मुकाबला खेला जाएगा। मैच खत्म होने के बाद शाम 4:50 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य अतिथियों की ओर से खिलाड़ियों को स्मृति पदक प्रदान किए जाएंगे। 10 मिनट बाद यानी शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद महिला टीम का मुकाबला शुरू होगा। शाम 5:11 बजे न्यूजीलैंड माओरी की महिला टीम ‘हाका’ नृत्य पेश करेगी। शाम 5:15 से 5:35 बजे तक भारत और न्यूजीलैंड माओरी महिला टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसके तुरंत बाद शाम 5:35 बजे दोनों टीमों के कोचों का लाइव इंटरव्यू होगा। दोनों टीमों को मिलाकर बनेगी ‘यूनिटी सेवेंस’ और ‘सेंटेनरी सेवेंस’ टीम प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण शाम 5:45 बजे से शुरू होने वाले मिक्स्ड-टीम मुकाबले होंगे, जहां दोनों देशों के खिलाड़ियों को मिलाकर बनाई गई ‘यूनिटी सेवेंस’ और ‘सेंटेनरी सेवेंस’ टीमें आमने-सामने होंगी। शाम 5:52 से 6:12 बजे तक पुरुषों का मिक्स्ड-टीम मैच और शाम 6:15 से 6:35 बजे तक महिलाओं का मिक्स्ड-टीम मैच आयोजित किया जाएगा। शाम 6:50 बजे से समापन और पुरस्कार वितरण समारोह शुरू होगा। इस दौरान शाम 6:51 बजे महिला टीमों को स्मृति पदक दिए जाएंगे। इसके बाद शाम 6:54 बजे न्यूजीलैंड माओरी टीम को और शाम 6:57 बजे भारतीय टीम को अतिथियों की ओऱ से विशेष ‘फ्रेंडशिप शील्ड’ प्रदान की जाएगी। शाम 7:00 बजे सभी टीमों का संयुक्त फोटो सेशन होगा। कार्यक्रम के अंत में शाम 7:02 बजे रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे, जिसके बाद शाम 7:05 बजे कार्यक्रम का औपचारिक समापन होगा। नालंदा के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एथलेटिक स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज रग्बी मैच खेला जाएगा। ये मैच दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय रग्बी सेवेंस सीरीज में भारत और न्यूजीलैंड माओरी की अंडर-20 पुरुष और महिला टीमें पार्टिसिपेट कर रही हैं। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ शाम 4 बजे से होगा, जिसका उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। स्पेशल गेस्ट के रूप में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, बिहार के ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, खेल और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ-साथ भारत में न्यूजीलैंड के एक्टिंग हाई कमिश्नर मैथ्यू आयर्स मौजूद रहेंगे। इनके अलावा, बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी प्रीता वर्मा और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस भी शामिल होंगे। शाम 4:03 बजे राहुल बोस सभी गेस्ट को सम्मानित करेंगे। शाम 4:05 बजे से दोनों टीमें मैदान पर आएंगी और गणमान्य अतिथियों से हाथ मिलाएंगी। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्रगान होंगे और शाम 4:12 बजे मुख्यमंत्री औपचारिक रूप से सीरीज की शुरुआत की घोषणा करेंगे, जिसके बाद सामूहिक फोटो सेशन होगा। पारंपरिक ‘हाका’ डांस और पुरुष-महिला वर्गों के मुकाबले उद्घाटन के तुरंत बाद शाम 4:18 बजे न्यूजीलैंड माओरी की पुरुष टीम अपने विश्व प्रसिद्ध पारंपरिक ‘हाका’ नृत्य की प्रस्तुति देगी। इसके बाद शाम 4:20 से 4:40 बजे तक भारत और न्यूजीलैंड माओरी अंडर-20 पुरुष टीमों के बीच मुख्य मुकाबला खेला जाएगा। मैच खत्म होने के बाद शाम 4:50 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य अतिथियों की ओर से खिलाड़ियों को स्मृति पदक प्रदान किए जाएंगे। 10 मिनट बाद यानी शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद महिला टीम का मुकाबला शुरू होगा। शाम 5:11 बजे न्यूजीलैंड माओरी की महिला टीम ‘हाका’ नृत्य पेश करेगी। शाम 5:15 से 5:35 बजे तक भारत और न्यूजीलैंड माओरी महिला टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसके तुरंत बाद शाम 5:35 बजे दोनों टीमों के कोचों का लाइव इंटरव्यू होगा। दोनों टीमों को मिलाकर बनेगी ‘यूनिटी सेवेंस’ और ‘सेंटेनरी सेवेंस’ टीम प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण शाम 5:45 बजे से शुरू होने वाले मिक्स्ड-टीम मुकाबले होंगे, जहां दोनों देशों के खिलाड़ियों को मिलाकर बनाई गई ‘यूनिटी सेवेंस’ और ‘सेंटेनरी सेवेंस’ टीमें आमने-सामने होंगी। शाम 5:52 से 6:12 बजे तक पुरुषों का मिक्स्ड-टीम मैच और शाम 6:15 से 6:35 बजे तक महिलाओं का मिक्स्ड-टीम मैच आयोजित किया जाएगा। शाम 6:50 बजे से समापन और पुरस्कार वितरण समारोह शुरू होगा। इस दौरान शाम 6:51 बजे महिला टीमों को स्मृति पदक दिए जाएंगे। इसके बाद शाम 6:54 बजे न्यूजीलैंड माओरी टीम को और शाम 6:57 बजे भारतीय टीम को अतिथियों की ओऱ से विशेष ‘फ्रेंडशिप शील्ड’ प्रदान की जाएगी। शाम 7:00 बजे सभी टीमों का संयुक्त फोटो सेशन होगा। कार्यक्रम के अंत में शाम 7:02 बजे रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे, जिसके बाद शाम 7:05 बजे कार्यक्रम का औपचारिक समापन होगा।

