बच्चों ने कचरे से होने वाले नुकसान पर चर्चा की, डस्टबीन के उपयोग बताए

बच्चों ने कचरे से होने वाले नुकसान पर चर्चा की, डस्टबीन के उपयोग बताए

भास्कर न्यूज| खगड़िया प्राथमिक विद्यालय रांकोडीह में कचरे से होने वाले नुकसान और उचित प्रबंधन को लेकर रैली निकाली गई। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को कचरे के सही निस्तारण और अलग-अलग प्रकार के कचरे के लिए निर्धारित डस्टबीन के उपयोग के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के प्रधान सौरभ कुमार ने बताया कि गीले कचरे को हरे, सूखे कचरे को नीले, सेनेटरी कचरे को काले और ई-कचरे को लाल डस्टबीन में डालना चाहिए। उन्होंने बताया कि खराब तार, आयरन, टीवी, पंखे, फ्रिज, सीपीयू, कंप्यूटर, मोबाइल और चार्जर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब हिस्से ई-कचरे में आते हैं। इन्हें निर्धारित स्थान पर डालना और पुनर्चक्रण करना जरूरी है। सौरभ कुमार ने कहा कि ई-कचरे से पर्यावरण, जल और मिट्टी प्रदूषित होते हैं। इससे कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। इलेक्ट्रॉनिक कचरे से निकलने वाले हानिकारक तत्वों से बचाव के लिए इसका सुरक्षित निस्तारण आवश्यक है। सभी प्रकार के कचरे को एक ही डस्टबीन में डालने के बजाय अलग-अलग डस्टबीन का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए इस जागरूकता को हर जगह फैलाने की जरूरत है। रैली में शिक्षक राजकमल, प्रीतम कुमार, शेखर कुमार, टिया भारती और संगीता कुमारी मौजूद रहे। भास्कर न्यूज| खगड़िया प्राथमिक विद्यालय रांकोडीह में कचरे से होने वाले नुकसान और उचित प्रबंधन को लेकर रैली निकाली गई। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को कचरे के सही निस्तारण और अलग-अलग प्रकार के कचरे के लिए निर्धारित डस्टबीन के उपयोग के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के प्रधान सौरभ कुमार ने बताया कि गीले कचरे को हरे, सूखे कचरे को नीले, सेनेटरी कचरे को काले और ई-कचरे को लाल डस्टबीन में डालना चाहिए। उन्होंने बताया कि खराब तार, आयरन, टीवी, पंखे, फ्रिज, सीपीयू, कंप्यूटर, मोबाइल और चार्जर सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब हिस्से ई-कचरे में आते हैं। इन्हें निर्धारित स्थान पर डालना और पुनर्चक्रण करना जरूरी है। सौरभ कुमार ने कहा कि ई-कचरे से पर्यावरण, जल और मिट्टी प्रदूषित होते हैं। इससे कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। इलेक्ट्रॉनिक कचरे से निकलने वाले हानिकारक तत्वों से बचाव के लिए इसका सुरक्षित निस्तारण आवश्यक है। सभी प्रकार के कचरे को एक ही डस्टबीन में डालने के बजाय अलग-अलग डस्टबीन का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए इस जागरूकता को हर जगह फैलाने की जरूरत है। रैली में शिक्षक राजकमल, प्रीतम कुमार, शेखर कुमार, टिया भारती और संगीता कुमारी मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *