वाल्मीकिनगर में महिला से जबरदस्ती की कोशिश:पड़ोसियों पर पति-सास पर हमला करने का आरोप, तीन लोग घायल; FIR दर्ज

वाल्मीकिनगर में महिला से जबरदस्ती की कोशिश:पड़ोसियों पर पति-सास पर हमला करने का आरोप, तीन लोग घायल;  FIR दर्ज

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश और विरोध करने पर उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। दबंग पड़ोसियों के इस हमले में पीड़ित महिला, उसके पति और सास गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पति की गैरमौजूदगी में घर में घुसने की कोशिश पीड़ित महिला का आरोप है कि, 6 अक्टूबर को जब उसका पति मजदूरी के सिलसिले में गुजरात गया हुआ था, तब दो पड़ोसियों ने खराब नियत से उसके घर में घुसने का प्रयास किया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुँची थी, लेकिन उस समय पुलिस आरोपियों को केवल चेतावनी देकर चली गई थी। 23 अक्टूबर को नशे में धुत होकर दोबारा बोला हमला पति के घर लौटने के बाद, शुक्रवार की शाम आरोपी फिर से शराब के नशे में धुत होकर महिला के घर में जबरन दाखिल हो गए। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। जब महिला को बचाने उसका पति और वृद्ध सास बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में तीनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने दर्ज की FIR मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना में शामिल एक आरोपी पर पहले भी हत्या का मामला दर्ज होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जाँच के बाद ही की जाएगी। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश और विरोध करने पर उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। दबंग पड़ोसियों के इस हमले में पीड़ित महिला, उसके पति और सास गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पति की गैरमौजूदगी में घर में घुसने की कोशिश पीड़ित महिला का आरोप है कि, 6 अक्टूबर को जब उसका पति मजदूरी के सिलसिले में गुजरात गया हुआ था, तब दो पड़ोसियों ने खराब नियत से उसके घर में घुसने का प्रयास किया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला की शिकायत पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुँची थी, लेकिन उस समय पुलिस आरोपियों को केवल चेतावनी देकर चली गई थी। 23 अक्टूबर को नशे में धुत होकर दोबारा बोला हमला पति के घर लौटने के बाद, शुक्रवार की शाम आरोपी फिर से शराब के नशे में धुत होकर महिला के घर में जबरन दाखिल हो गए। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। जब महिला को बचाने उसका पति और वृद्ध सास बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में तीनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने दर्ज की FIR मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना में शामिल एक आरोपी पर पहले भी हत्या का मामला दर्ज होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जाँच के बाद ही की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *