भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिर्जापुर के 5 कार्यकर्ता शामिल:वैश्य समाज को नहीं मिली जगह, विधायक पटेल समेत और उत्तर मौर्या शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मिर्जापुर के 5 कार्यकर्ता शामिल:वैश्य समाज को नहीं मिली जगह, विधायक पटेल समेत और उत्तर मौर्या शामिल

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति 2026 की सूची में जिले के पांच कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के हस्ताक्षर से जारी 548 सदस्यीय सूची में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल समेत पांच नाम शामिल हैं। हालांकि, सूची में जिले के वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का मुद्दा भी चर्चा में है। वहीं, सूची में एक ही नाम दो बार दर्ज होने से इसकी त्रुटियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने वालों में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी, उत्तर मौर्या और राजेंद्र पटेल के नाम सामने आए हैं। जिले से पांच लोगों को स्थान मिलने के बावजूद स्थानीय स्तर पर सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
एक नाम, दो क्रमांक प्रदेश कार्यसमिति की सूची में उत्तर मौर्या का नाम क्रम संख्या 381 और 382 पर दर्ज है। एक ही नाम लगातार दो क्रमांकों पर शामिल होने से सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह मुद्रण संबंधी त्रुटि है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व नहीं जिले के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सूची में वैश्य समाज को जगह नहीं मिलने की चर्चा है। भाजपा की ओर से जारी सूची में जिले के पांच कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, लेकिन वैश्य समाज का कोई नाम नहीं होने से प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए गए नामों को संगठन में जिले की भागीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना होगा कि सूची में दर्ज दोहरे नाम को लेकर संगठन क्या स्पष्टीकरण देता है और सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर उठ रहे सवालों पर क्या रुख अपनाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *