हाथरस के तीन भाजपाइयों को प्रदेश कार्य समिति में स्थान:सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र राणा, रामवीर भैयाजी और दिनेश शर्मा कार्य समिति में शामिल

हाथरस के तीन भाजपाइयों को प्रदेश कार्य समिति में स्थान:सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र राणा, रामवीर भैयाजी और दिनेश शर्मा कार्य समिति में शामिल

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपनी प्रदेश कार्य समिति का ऐलान कर दिया है। इसमें हाथरस जिले के तीन भाजपा नेताओं को शामिल किया गया है। सिकंद्राराऊ से विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के अलावा रामवीर सिंह भैयाजी और दिनेश शर्मा को समिति में सदस्य बनाया गया है। वीरेंद्र सिंह राणा सिकंद्राराऊ सीट से लगातार दूसरी बार भाजपा से विधायक हैं। इससे पहले वह हाथरस में पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पिछली बार भी कार्यसमिति में सदस्य थे भैयाजी रामवीर सिंह भैयाजी पिछली बार भी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। बसपा से राजनीति की शुरुआत करने वाले भैयाजी बसपा से हाथरस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्ष 2007 में वह भाजपा में शामिल हुए और उसके बाद उन्होंने हाथरस विधानसभा सीट से वर्ष 2007 में ही भाजपा से चुनाव लड़ा। हालांकि वह यह चुनाव हार गए। वह भाजपा में अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष व प्रदेश मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। अन्य दायित्व भी वह संभाल चुके हैं दिनेश शर्मा रह चुके हैं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने संगठन में कई और जिम्मेदारियां भी संभाली हैं। अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश कार्य समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *