दोपहर सपा ज्वाइन की, शाम को BJP ने सदस्य बनाया:भाजपा कार्यसमीति की लिस्ट में पूर्व विधायक सिनोद शाक्य का नाम आया

दोपहर सपा ज्वाइन की, शाम को BJP ने सदस्य बनाया:भाजपा कार्यसमीति की लिस्ट में पूर्व विधायक सिनोद शाक्य का नाम आया

बदायूं में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की सोमवार देर शाम जारी सूची में पूर्व विधायक सिनोद शाक्य का नाम भी शामिल है। खास बात यह है कि सिनोद ने सोमवार दोपहर ही लखनऊ में अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) ज्वाइन कर ली थी। इस घटनाक्रम के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, जिम्मेदारों का कहना है कि सूची पहले ही तैयार हो गई थी, जबकि सिनोद सोमवार को ही सपा में शामिल हुए हैं। दातागंज से टिकट के दावेदार हैं सिनोद सपा में शामिल होने के बाद सिनोद शाक्य इस बार दातागंज विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार भी माने जा रहे हैं। इससे पहले वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर 2007 से लगातार दो बार विधायक रह चुके हैं। प्रदेश कार्यसमिति की सूची में बदायूं के पांच नाम भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की सूची सोमवार देर शाम जारी की गई। इसमें बदायूं के पांच नेताओं को जगह मिली है। इनमें सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डॉ. शैलेश पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय और पूर्व विधायक सिनोद शाक्य शामिल हैं। समर्थकों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे थे सिनोद सिनोद सोमवार सुबह अपने समर्थकों के साथ वाहनों के लंबे काफिले में लखनऊ रवाना हुए थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले में शामिल वाहनों का वीडियो भी सामने आया। दोपहर में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहां से लौटते समय अचानक भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी हो गई। सूची में 88वें नंबर पर अपना नाम देखकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गईं। सिनोद बोले- आज ही छोड़ी भाजपा सिनोद शाक्य ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उन्होंने सोमवार को ही भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ली है। उनका कहना है कि इससे पहले भाजपा की ओर से उन्हें ऐसा कोई संकेत या सूचना नहीं दी गई थी। प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी होने की जानकारी भी उन्हें मीडिया के माध्यम से ही मिली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *