गयाजी के टावर चौक पर सोमवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व गया जी पूर्वी के भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जताते हुए राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की मांग की सभी राजनीतिक पार्टियों से की। इस प्रदर्शन के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की। राजनीतिक विरोध में परिवार को घसीटने पर जताई नाराजगी भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन विरोध जताने के दौरान भाषा की मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए। किसी नेता के परिवार को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करना उचित नहीं है। यह सरासर गलत व नाकाबिले बर्दाश्त है। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ता टावर चौक पर जुटे और खड़गे के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उनका पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नेताओं को अपने बयानों के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए। उनके अनुसार, राजनीतिक बहस नीतियों और मुद्दों पर होनी चाहिए। व्यक्तिगत टिप्पणी से राजनीतिक माहौल खराब होता है। कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष के कथित बयान के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री विनोद सिंह, सन्तोष सिंह जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, सुधांशु मिश्रा व सुनील सिन्हा मौजूद रहे। जिला मंत्री मुन्नी लाल, मोर्चा अध्यक्ष अमर शेखर, करुणा सिंह, देवानंद पासवान, चंदन भदानी और प्रशांत चंद्रवंशी ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पार्टी के मीडिया प्रभारी रणजीत कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को सार्वजनिक मंचों से बयान देते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। भाजपा का रोष कांग्रेस अध्यक्ष की कथित टिप्पणी को लेकर था। गयाजी के टावर चौक पर सोमवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व गया जी पूर्वी के भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जताते हुए राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की मांग की सभी राजनीतिक पार्टियों से की। इस प्रदर्शन के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की। राजनीतिक विरोध में परिवार को घसीटने पर जताई नाराजगी भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन विरोध जताने के दौरान भाषा की मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए। किसी नेता के परिवार को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करना उचित नहीं है। यह सरासर गलत व नाकाबिले बर्दाश्त है। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ता टावर चौक पर जुटे और खड़गे के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उनका पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नेताओं को अपने बयानों के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए। उनके अनुसार, राजनीतिक बहस नीतियों और मुद्दों पर होनी चाहिए। व्यक्तिगत टिप्पणी से राजनीतिक माहौल खराब होता है। कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष के कथित बयान के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री विनोद सिंह, सन्तोष सिंह जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, सुधांशु मिश्रा व सुनील सिन्हा मौजूद रहे। जिला मंत्री मुन्नी लाल, मोर्चा अध्यक्ष अमर शेखर, करुणा सिंह, देवानंद पासवान, चंदन भदानी और प्रशांत चंद्रवंशी ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पार्टी के मीडिया प्रभारी रणजीत कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को सार्वजनिक मंचों से बयान देते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। भाजपा का रोष कांग्रेस अध्यक्ष की कथित टिप्पणी को लेकर था।

