खंडवा शहर में मंगलवार, 27 अक्टूबर को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शहर संभाग की ओर से 11 केवी सिविल लाइन फीडर के मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में नहीं आएगी बिजली विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी के अनुसार, शटडाउन के दौरान कलेक्ट्रेट चौराहा, स्टेडियम के आसपास का क्षेत्र, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। जरूरत के अनुसार घट-बढ़ सकता है समय कंपनी ने बताया कि आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने की अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है। संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे बिजली बंद रहने के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

