दरभंगा में पिस्टल लहराकर ग्रामीणों को धमकाया:गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप, थाने में शिकायत; सुरक्षा की मांग

दरभंगा में पिस्टल लहराकर ग्रामीणों को धमकाया:गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप, थाने में शिकायत; सुरक्षा की मांग

दरभंगा में एक युवक पर पिस्टल लहराकर ग्रामीणों को धमकाने, गाली-गलौज और मारपीट के साथ सोने का हनुमानी छीनने का आरोप लगाया गया है। गांव के राजेश कुमार ने बहेड़ी थाने में आवेदन देकर सचिन कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त ग्रामीण रघुनाथ मुखिया समेत अन्य लोगों ने भी युवक पर हथियार दिखाकर भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। राजेश कुमार के आवेदन के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात कटरहिया दुर्गा पूजा स्थल पर सचिन कुमार हाथ में पिस्टल लेकर लहरा रहा था। राजेश और अन्य ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थल पर ऐसा करने से मना किया तो आरोपित ने गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है। पुलिस को देखकर आरोपी भागा राजेश ने आवेदन में बताया है कि 22 अक्टूबर को दोपहर 12:22 और 12:30 बजे उनके भाई के मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज और धमकी दी गई। इसके बाद मझौरा बांध के पास भी हथियार लहराकर धमकाया गया। राजेश के अनुसार, उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस की गाड़ी पहुंचते देख आरोपित मौके से भाग गया। उन्होंने हथियार लहराने से संबंधित वीडियो और तस्वीरें भी आवेदन के साथ संलग्न करने की बात कही है। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के सामने भी हथियार दिखाने का आरोप बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त रघुनाथ मुखिया ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के बाद वे कुछ लोगों के साथ चाय की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान सचिन अपाचे बाइक से वहां पहुंचा और कपड़ा उठाकर कमर में रखी पिस्टल दिखाई। इसके बाद बाइक स्टार्ट कर वहां से चला गया। मुखिया ने कहा कि उनके सामने इस तरह हथियार दिखाना आश्चर्यजनक था। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि समाज में भय का माहौल नहीं बने। कई ग्रामीणों को धमकी देने का आरोप राजेश कुमार का आरोप है कि संबंधित युवक दुर्गा पूजा मेले में भी हथियार लेकर घूमता था। उन्होंने दावा किया कि आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान आगे की कुर्सी पर बैठकर डांसरों को बार-बार पिस्टल दिखा रहा था। इस घटना का वीडियो होने की बात भी उन्होंने कही। राजेश ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उनके भाई और अन्य ग्रामीणों को फोन पर धमकी दी है। घटना के बाद से वे भयभीत हैं और सुरक्षा की आशंका के कारण ड्यूटी पर जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीण महेश यादव ने भी आरोप लगाया कि युवक गांव के अलग-अलग लोगों को फोन पर धमकी देता है और हथियार दिखाता है। उनके अनुसार, धमकी के कारण ग्रामीण उससे दूरी बनाकर रहने को मजबूर हैं। उन्होंने भी मामले में कार्रवाई की मांग की।
प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी इस संबंध में बहेड़ी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। दरभंगा में एक युवक पर पिस्टल लहराकर ग्रामीणों को धमकाने, गाली-गलौज और मारपीट के साथ सोने का हनुमानी छीनने का आरोप लगाया गया है। गांव के राजेश कुमार ने बहेड़ी थाने में आवेदन देकर सचिन कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त ग्रामीण रघुनाथ मुखिया समेत अन्य लोगों ने भी युवक पर हथियार दिखाकर भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। राजेश कुमार के आवेदन के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात कटरहिया दुर्गा पूजा स्थल पर सचिन कुमार हाथ में पिस्टल लेकर लहरा रहा था। राजेश और अन्य ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थल पर ऐसा करने से मना किया तो आरोपित ने गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है। पुलिस को देखकर आरोपी भागा राजेश ने आवेदन में बताया है कि 22 अक्टूबर को दोपहर 12:22 और 12:30 बजे उनके भाई के मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज और धमकी दी गई। इसके बाद मझौरा बांध के पास भी हथियार लहराकर धमकाया गया। राजेश के अनुसार, उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस की गाड़ी पहुंचते देख आरोपित मौके से भाग गया। उन्होंने हथियार लहराने से संबंधित वीडियो और तस्वीरें भी आवेदन के साथ संलग्न करने की बात कही है। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के सामने भी हथियार दिखाने का आरोप बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त रघुनाथ मुखिया ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के बाद वे कुछ लोगों के साथ चाय की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान सचिन अपाचे बाइक से वहां पहुंचा और कपड़ा उठाकर कमर में रखी पिस्टल दिखाई। इसके बाद बाइक स्टार्ट कर वहां से चला गया। मुखिया ने कहा कि उनके सामने इस तरह हथियार दिखाना आश्चर्यजनक था। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि समाज में भय का माहौल नहीं बने। कई ग्रामीणों को धमकी देने का आरोप राजेश कुमार का आरोप है कि संबंधित युवक दुर्गा पूजा मेले में भी हथियार लेकर घूमता था। उन्होंने दावा किया कि आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान आगे की कुर्सी पर बैठकर डांसरों को बार-बार पिस्टल दिखा रहा था। इस घटना का वीडियो होने की बात भी उन्होंने कही। राजेश ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उनके भाई और अन्य ग्रामीणों को फोन पर धमकी दी है। घटना के बाद से वे भयभीत हैं और सुरक्षा की आशंका के कारण ड्यूटी पर जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीण महेश यादव ने भी आरोप लगाया कि युवक गांव के अलग-अलग लोगों को फोन पर धमकी देता है और हथियार दिखाता है। उनके अनुसार, धमकी के कारण ग्रामीण उससे दूरी बनाकर रहने को मजबूर हैं। उन्होंने भी मामले में कार्रवाई की मांग की।
प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी इस संबंध में बहेड़ी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *