बलिया में आदि देव पूजनोत्सव:हवन और भंडारे के साथ पूर्णाहुति, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया पावन प्रसाद

बलिया में आदि देव पूजनोत्सव:हवन और भंडारे के साथ पूर्णाहुति, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया पावन प्रसाद

बलिया में दुबहर क्षेत्र की ग्राम सभा नगवां में आदि देव बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वार्षिकोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को अखंड रामचरितमानस पाठ से हुई, जबकि शनिवार से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। सोमवार को आचार्य अश्वनी कुमार उपाध्याय, धनंजय उपाध्याय और अवनीश उपाध्याय ने यजमान नरेंद्र कुमार पाठक उर्फ पिंटू के हाथों विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया। इस दौरान राजेश पाठक, गिरधर पाठक और हरेराम पाठक सहित अन्य कलाकारों ने रामायण पाठ और भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *