बहराइच में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, आदर्शों और रामायण में निहित मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर जिले के विभिन्न मंदिरों और महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों पर भजन-कीर्तन, दीप प्रज्ज्वलन और अन्य भक्तिमय गतिविधियां आयोजित की गईं। बड़ीहाट, बेड़नापुर, श्री मरीमाता मंदिर, हनुमान मंदिर और रामजानकी मंदिर सहित अन्य स्थलों पर श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान दुर्गमेश्वरी सेवा संस्थान और राम शंकर मौर्या एंड पार्टी ने भक्तिमय कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

