खड़गे के ‘मोदी का बाप’ वाले बयान पर बवाल:विजय शर्मा बोले-राष्ट्रीय अध्यक्ष को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती; बैज ने कहा-प्रोपेगेंडा कर रही BJP

खड़गे के ‘मोदी का बाप’ वाले बयान पर बवाल:विजय शर्मा बोले-राष्ट्रीय अध्यक्ष को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती; बैज ने कहा-प्रोपेगेंडा कर रही BJP

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर बीजेपी हमलावर है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, इतनी बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के शब्द कांग्रेस की सोच दिखाती हैं। भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि, बोलने का अधिकार सभी को है, लेकिन शब्दों की मर्यादा जरूरी है। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा नहीं गिरानी चाहिए। वहीं, ओपी चौधरी, तोखन साहू और संतोष पांडेय समेत भाजपा नेताओं के भी विरोध जताया है। जबकि, PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर मुद्दे से ध्यान भटकाने और प्रोपेगेंडा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, खड़गे ने भाषण में देश की समस्याएं भी उठाईं, लेकिन भाजपा उन पर बात करने के बजाय एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *