देवास में किराए के मकान में मिला बुजुर्ग का शव:अस्थमा की बीमारी थी, 2 दिनों से घर से नहीं निकले; बदबू आने पर गेट काटकर देखा

देवास में किराए के मकान में मिला बुजुर्ग का शव:अस्थमा की बीमारी थी, 2 दिनों से घर से नहीं निकले; बदबू आने पर गेट काटकर देखा

देवास के बावड़िया में किराए के मकान में रहने वाले 62 साल के वली उल्लाह का शव सोमवार दोपहर उनके घर के अंदर मिला। वह पिछले दो दिन से घर से बाहर नहीं निकले थे। मकान से बदबू आने पर उनके परिचितों को शक हुआ। गेट बंद होने पर उसे कटवाकर अंदर देखा गया, तो वली उल्लाह मृत मिले। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिचितों को सौंप दिया गया। बुजुर्ग को अस्थमा की बीमारी थी मकान मालिक पवन सिंह पवार ने बताया कि वली उल्लाह कंपनियों में हम्माली का काम करते थे। उन्हें अस्थमा की शिकायत भी थी। वह बीमार भी रहते थे। 12 साल से वे इस मकान में किराए पर रह रहे थे। औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *