रामराजा सरकार के दर्शन का समय बदला:ओरछा में 27 अक्टूबर से नई व्यवस्था लागू; सुबह 9 बजे खुलेंगे पट

रामराजा सरकार के दर्शन का समय बदला:ओरछा में 27 अक्टूबर से नई व्यवस्था लागू; सुबह 9 बजे खुलेंगे पट

निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन का समय बदल गया है। नई व्यवस्था 27 अक्टूबर से लागू होगी। अब श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन नई समय-सारणी के अनुसार मिलेंगे। नई व्यवस्था के तहत, मंदिर के पट सुबह 9 बजे खुलेंगे। दोपहर 1 बजे राजभोग के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। शाम को 7 बजे आरती के साथ मंदिर के पट दोबारा खुलेंगे। श्रद्धालु रामराजा सरकार के दर्शन कर सकेंगे। रात 9 बजकर 30 मिनट पर रात्रि के भोग (व्यारी) के बाद भगवान को शयन कराया जाएगा। इसके साथ ही दर्शन का समय समाप्त हो जाएगा। ओरछा में रामराजा सरकार मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा है कि मौसम में बदलाव के साथ दर्शन और आरती का समय भी बदल दिया जाता है। साल में दो बार समय-सारणी बदलती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *