Rahul Gandhi मानहानि केस में बरी, Jammu बाजार में आग से 40 दुकानें खाक

Rahul Gandhi मानहानि केस में बरी, Jammu बाजार में आग से 40 दुकानें खाक

सोमवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

प्रादे37 : अदालत राहुल लीड बरी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुलतानपुर की विशेष अदालत ने मानहानि मामले में बरी किया
सुलतानपुर/लखनऊ, उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में दोषमुक्त कर दिया है।

दि33 : ब्रिक्स दूसरीलीड संसदीय मंच
आतंकवाद जैसी चुनौतियां सीमाओं तक सीमति नहीं, संवाद और संसदीय सहयोग जरूरी: बिरला
नयी दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि वैश्विक संघर्ष, आर्थिक अस्थिरता, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का प्रभाव किसी एक देश की सीमाओं तक सीमित नहीं रहता और इनसे निपटने में संवाद, कूटनीति तथा संसदीय सहयोग महत्वपूर्ण हैं।

प्रादे32 : केरलम न्यायालय दुर्घटना न्यायाधीश
चेरानेल्लूर सड़क दुर्घटना: केरल उच्च न्यायालय ने न्यायधीश के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति दी
कोच्चि, केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को पुलिस को उस अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति दे दी, जिसके 17 वर्षीय बेटे द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही कार की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।

दि31 : दिल्ली भाजपा खरगे प्रदर्शन
दिल्ली भाजपा का खरगे के घर के पास विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी के ‘अपमान’ के लिए माफी की मांग
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमानजनक बयानों को लेकर दिल्ली भाजपा ने सोमवार को उनके आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।

प्रादे27 : जम्मू कश्मीर लीड आग बाजार
जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में भीषण आग, करीब 40 दुकानें जलकर खाक
जम्मू, जम्मू रेलवे स्टेशन के पास एक बाजार में भीषण आग लगने से करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं और बाजार का चहल-पहल वाला व्यावसायिक इलाका मलबे में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रादे43 : उप्र राहुल हादसा एसआईटी
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर : जांच के लिए एसआईटी गठित
लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की टक्कर की घटना की जांच के लिए विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) गठित किया है।

दि27 : न्यायालय लखीमपुर खीरी मामला
लखीमपुर खीरी हिंसा: न्यायालय ने आशीष मिश्रा को दिवाली पर गृहनगर जाने की अनुमति दी
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को 2021 के लखीमपुर हिंसा मामले के आरोपी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए गृहनगर जाने की अनुमति दे दी।

अर्थ6 : ग्लांस एल कैटरन
जियो प्लेटफॉर्म्स समर्थित एआई एजेंटिक कॉमर्स मंच ‘ग्लांस’ में एल कैटरटन का रणनीतिक निवेश
नयी दिल्ली, जियो प्लेटफॉर्म्स समर्थित स्वदेशी एआई एजेंटिक कॉमर्स मंच ‘ग्लांस’ ने उपभोक्ता क्षेत्र पर केंद्रित निवेश कंपनी एल कैटरटन से नई इक्विटी शेयर जारी कर अघोषित राशि जुटाने की सोमवार को जानकारी दी।

दि21 : कांग्रेस खरगे सीईसी
‘वोट चोरी’ के खुलासों के बावजूद ज्ञानेश कुमार को बचाने में जुटी सरकार : खरगे
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि ‘‘वोट चोरी के अनगिनत खुलासों’’ के बावजूद केंद्र सरकार मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए हर हथकंडा अपना रही है।

अर्थ11 : हुंदै बिक्री परिदृश्य
हुंदै का 2027 में क्रेटा, नई बेयोन की सालाना 2.5 लाख इकाइयां बेचने का लक्ष्य
नयी दिल्ली, वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया का लक्ष्य 2027 में अपनी क्रेटा और नई बेयोन की कम से कम 2.50 लाख इकाइयां बेचने का है। कंपनी तेजी से बढ़ते मध्यम आकार के एसयूवी खंड में अपना नेतृत्व बनाए रखना चाहती है।

वि5 : ब्राजील लीड चुनाव
ट्रंप के मुखर आलोचक लूला ब्राजील में फिर जीते, बोल्सोनारो ने चुनाव नतीजे ‘रद्द’ करने की मांग की
रियो डी जिनेरियो, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर आलोचक ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा रविवार को फिर राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

खेल2 : खेल भारत मोर्कल लीड किशन
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 से भी बाहर
वेलिंगटन, भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने सोमवार को कहा कि चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

खेल8 : खेल भारत संभावना
टी20 श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगा भारत, भुवनेश्वर पर होगी निगाह
वेलिंगटन, बल्लेबाजों के दम पर पहले दो मैचों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी जिसमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर निगाह टिकी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *