जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज:28 अक्टूबर को लिस्टिंग, BSE-NSE और रजिस्ट्रार साइट पर चेक करें शेयर मिला या नहीं

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज:28 अक्टूबर को लिस्टिंग, BSE-NSE और रजिस्ट्रार साइट पर चेक करें शेयर मिला या नहीं

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO का अलॉटमेंट आज यानी 26 अक्टूबर को होने जा रहा है। अगर आपने भी इसके लिए अप्लाई किया है, तो आप BSE, NSE या इसके रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज की वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। BSE की वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें NSE की वेबसाइट पर स्टेटस देखने का तरीका केफिन टेक रजिस्ट्रार पोर्टल से कैसे देखें स्टेटस? रिटेल कैटेगरी में 2.72 गुना भरा था IPO रिटेल कैटेगरी में इस आईपीओ को 2.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसका मतलब है कि जितने शेयर रिजर्व रखे गए थे, उससे ज्यादा अर्जियां आई हैं। ऐसे में आईपीओ नियमों के तहत शेयर्स का अलॉटमेंट लॉटरी सिस्टम पर तय किया जाता है। हर आवेदक को शेयर मिलना तय नहीं है। शेयर न मिलने पर क्या करें? अगर आपको इस आईपीओ में अलॉटमेंट नहीं मिलता है, तो ब्लॉक की गई राशि 27 अक्टूबर 2026 तक आपके बैंक खाते में वापस अनब्लॉक हो जाएगी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ आईपीओ मिस होने के कारण बाजार में आते ही शेयर खरीदना जरूरी नहीं है। लिस्टिंग के बाद शेयर की कीमत, वैल्यूएशन और कंपनी के प्रदर्शन का आकलन करके ही निवेश का फैसला लें। जियो के आईपीओ से जुड़ी जरूरी तारीखें.. किस कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन? NSE के मुताबिक, तीन दिन में यह IPO कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ। जियो का आईपीओ अलॉटमेंट गूगल पर ट्रेंड कर रहा है। देखें गूगल ट्रेंड… ————————————————— जियो आईपीओ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 5 सितंबर 2016, रिलायंस ने ‘जियो’ नाम से फ्री सिम बांटनी शुरू कीं। इतना ही नहीं, अगले 6 महीने इंटरनेट भी मुफ्त दिया। जियो स्टोर्स पर ग्राहकों की लाइन लग गई। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *