दरभंगा में 1557 लीटर से अधिक शराब जब्त:झाड़ियों से छिपाकर रखी थी नेपाली शराब, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

दरभंगा में 1557 लीटर से अधिक शराब जब्त:झाड़ियों से छिपाकर रखी थी नेपाली शराब, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग ने रविवार को कुल 1557.540 लीटर शराब जब्त की है। इसमें 1110.900 लीटर नेपाली देशी शराब और 446.640 लीटर विदेशी शराब शामिल है। कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर जिले में छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के मझियाम गांव और बिरौल थाना क्षेत्र के हाटी चौक के पास कार्रवाई की गई। सदर थाना क्षेत्र के मझियाम गांव में छापेमारी कर मद्यनिषेध टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मझियाम गांव निवासी मनीष कुमार पासवान और रामदास पासवान के रूप में हुई है। दोनों के पास से 52.125 लीटर विदेशी शराब और 162 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में कुल 214.125 लीटर शराब जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्कूटी सवार की निशानदेही पर मिली 925 लीटर शराब सदर थाना क्षेत्र में पुरा के पास वाहन जांच के दौरान टीम ने काकरघाटी निवासी शम्भू कुमार यादव को स्कूटी से 23.400 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से करीब 200 मीटर आगे एक पोखर के आसपास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 925.500 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में कुल 948.900 लीटर नेपाली देशी शराब जब्त हुई। पिकअप से 394 लीटर विदेशी शराब बरामद बिरौल थाना क्षेत्र के हाटी चौक के समीप मद्यनिषेध टीम ने महिंद्रा पिकअप वाहन की तलाशी ली। इस दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई 394.515 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग ने रविवार को कुल 1557.540 लीटर शराब जब्त की है। इसमें 1110.900 लीटर नेपाली देशी शराब और 446.640 लीटर विदेशी शराब शामिल है। कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर जिले में छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के मझियाम गांव और बिरौल थाना क्षेत्र के हाटी चौक के पास कार्रवाई की गई। सदर थाना क्षेत्र के मझियाम गांव में छापेमारी कर मद्यनिषेध टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मझियाम गांव निवासी मनीष कुमार पासवान और रामदास पासवान के रूप में हुई है। दोनों के पास से 52.125 लीटर विदेशी शराब और 162 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में कुल 214.125 लीटर शराब जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्कूटी सवार की निशानदेही पर मिली 925 लीटर शराब सदर थाना क्षेत्र में पुरा के पास वाहन जांच के दौरान टीम ने काकरघाटी निवासी शम्भू कुमार यादव को स्कूटी से 23.400 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से करीब 200 मीटर आगे एक पोखर के आसपास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 925.500 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में कुल 948.900 लीटर नेपाली देशी शराब जब्त हुई। पिकअप से 394 लीटर विदेशी शराब बरामद बिरौल थाना क्षेत्र के हाटी चौक के समीप मद्यनिषेध टीम ने महिंद्रा पिकअप वाहन की तलाशी ली। इस दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई 394.515 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *