प्याज में उछाल, किसानों के पास स्टॉक समाप्त

प्याज में उछाल, किसानों के पास स्टॉक समाप्त

उज्जैन | चिमनगंज थोक मंडी में प्याज के दाम फिर बढ़ गए हैं। कुछ समय पहले भारी आवक के कारण थोक में भाव घटकर 30 रुपए किलो आ गए थे। अब कमी और किसानों के पास स्टॉक कम होने से नीलामी में तेजी देखी जा रही है। मंडी में अच्छी क्वालिटी का प्याज 40 रुपए किलो तक बिका। हल्की क्वालिटी का प्याज 1,000 से 1,500 रुपए क्विंटल पर निकला। शनिवार को करीब 12,500 कट्टे की आवक दर्ज की गई। व्यापारियों के अनुसार महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों से नया प्याज आना शुरू हो गया है, लेकिन मात्रा कम है। उज्जैन से दिल्ली की ओर अभी सिर्फ 3 से 4 गाड़ियां प्याज भेजी जा रही हैं। किसानों का कहना है कि दीपावली से पहले दाम बढ़ने की उम्मीद में कई किसानों ने प्याज रोक रखा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *