पंजाब-हरियाणा में ओले गिरे, यमुनोत्री में सीजन की पहली बर्फबारी:बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब; आंध्र प्रदेश समेत 4 राज्यों में रेड अलर्ट

पंजाब-हरियाणा में ओले गिरे, यमुनोत्री में सीजन की पहली बर्फबारी:बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब; आंध्र प्रदेश समेत 4 राज्यों में रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन में बदल गया। इसके 28 अक्टूबर को बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करने की संभावना है। इसे अर्नब नाम दिया गया है। यह नाम बांग्लादेश ने दिया है, इसका मतलब बंगाली में समुंदर/महासागर होता है। लैंडफॉल के समय हवा की गति लगभग 115-125kmph होगी, जो 140kmph तक पहुंच सकती है। तूफान के कारण ओडिशा में भी तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। ओडिशा में आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। संवेदनशील जिलों में 225 बचाव दल हाई अलर्ट पर हैं। देश के उत्तरी हिस्से में उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में ओले गिरे। मध्य प्रदेश में बारिश थमने के बाद रात में ठंडक बढ़ गई है। बीती रात कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति… देशभर से मौसम की तस्वीरें… देशभर के मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 27 अक्टूबर 28 अक्टूबर देश के प्रमुख शहरों का तापमान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *