भारत ने राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को महिला वर्ग में युगांडा को 41-18 से और पुरुष वर्ग में मलेशिया को 37-23 से हराया। महिला वर्ग के मुकाबले में भारतीय टीम ने युगांडा को 23 अंकों के अंतर से हराया। कप्तान निधि शर्मा ने नौ अंक जुटाकर टीम की अगुवाई की, जबकि साक्षी ने आठ और अनु ने सात अंक का योगदान दिया।भारत ने इस मुकाबले में 25 रेड अंक, 11 टैकल अंक और ऑलआउट से चार अंक हासिल किए। पुरुष वर्ग में भारत ने मलेशिया को 14 अंकों से हराकर 37-23 से जीत दर्ज की। नीरज नरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार बोनस अंक सहित कुल 13 अंक जुटाए।भरत ने छह रेड अंक, आदित्य शिंदे ने पांच और नवीन कुमार ने तीन रेड अंक हासिल किए। इससे पहले कनाडा ने ऑस्ट्रेलिया को 74-28 से करारी शिकस्त देकर ग्रुप बी अंक तालिका में अपना खाता खोला। कनाडा टूर्नामेंट में एक मैच में 70 से अधिक अंक हासिल करने वाली पहली पुरुष टीम बन गई।कनाडा के लिए अनमोल ठाकुर और मनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 18 और 15 अंक जुटाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिवजोत सिंह ने 11 अंक हासिल किए। दिन के पहले मुकाबले में एकतरफा जीत के बाद श्रीलंका और युगांडा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।श्रीलंका ने शानदार वापसी करते हुए युगांडा पर 36-34 से रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही श्रीलंका ने लगातार तीसरी जीत के साथ अपना अजेय अभियान जारी रखा। चतुरंगा ने 11 अंक जुटाए, जबकि युगांडा के डगलस मुलालिरा ने आठ अंक हासिल किए।दिन के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने नाइजीरिया पर 68-18 से आसान जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने ऑलआउट से 10 अंक हासिल किए और नाइजीरिया को मुकाबले में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। महिला वर्ग में नाइजीरिया ने टूर्नामेंट में अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सिंगापुर को 43-20 से हराया।यह सिंगापुर की महिला टीम की लगातार तीसरी हार थी। वहीं श्रीलंका की महिला टीम ने इंग्लैंड को 65-16 से रौंद दिया।
भारत ने राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को महिला वर्ग में युगांडा को 41-18 से और पुरुष वर्ग में मलेशिया को 37-23 से हराया। महिला वर्ग के मुकाबले में भारतीय टीम ने युगांडा को 23 अंकों के अंतर से हराया। कप्तान निधि शर्मा ने नौ अंक जुटाकर टीम की अगुवाई की, जबकि साक्षी ने आठ और अनु ने सात अंक का योगदान दिया।
भारत ने इस मुकाबले में 25 रेड अंक, 11 टैकल अंक और ऑलआउट से चार अंक हासिल किए। पुरुष वर्ग में भारत ने मलेशिया को 14 अंकों से हराकर 37-23 से जीत दर्ज की। नीरज नरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार बोनस अंक सहित कुल 13 अंक जुटाए।
भरत ने छह रेड अंक, आदित्य शिंदे ने पांच और नवीन कुमार ने तीन रेड अंक हासिल किए। इससे पहले कनाडा ने ऑस्ट्रेलिया को 74-28 से करारी शिकस्त देकर ग्रुप बी अंक तालिका में अपना खाता खोला। कनाडा टूर्नामेंट में एक मैच में 70 से अधिक अंक हासिल करने वाली पहली पुरुष टीम बन गई।
कनाडा के लिए अनमोल ठाकुर और मनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 18 और 15 अंक जुटाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिवजोत सिंह ने 11 अंक हासिल किए। दिन के पहले मुकाबले में एकतरफा जीत के बाद श्रीलंका और युगांडा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
श्रीलंका ने शानदार वापसी करते हुए युगांडा पर 36-34 से रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही श्रीलंका ने लगातार तीसरी जीत के साथ अपना अजेय अभियान जारी रखा। चतुरंगा ने 11 अंक जुटाए, जबकि युगांडा के डगलस मुलालिरा ने आठ अंक हासिल किए।
दिन के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने नाइजीरिया पर 68-18 से आसान जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने ऑलआउट से 10 अंक हासिल किए और नाइजीरिया को मुकाबले में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। महिला वर्ग में नाइजीरिया ने टूर्नामेंट में अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सिंगापुर को 43-20 से हराया।
यह सिंगापुर की महिला टीम की लगातार तीसरी हार थी। वहीं श्रीलंका की महिला टीम ने इंग्लैंड को 65-16 से रौंद दिया।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

