स्कॉलरशिप के नाम पर ₹56,400 की साइबर ठगी:भागलपुर पुलिस ने रिकवर किए रुपए, शातिर को किया गिरफ्तार; अन्य की तलाश

स्कॉलरशिप के नाम पर ₹56,400 की साइबर ठगी:भागलपुर पुलिस ने रिकवर किए रुपए, शातिर को किया गिरफ्तार; अन्य की तलाश

भागलपुर में स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पूर्णिया के कटहलवाड़ी निवासी मोहम्मद शहनवाज हुसैन (30) से ₹56,400 की ठगी की। साइबर थाना की कार्रवाई के बाद 25 अक्टूबर को पीड़ित को पूरी राशि वापस करा दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुकुंद कुमार रजक (24) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। साइबर डीएसपी विनय कुमार रंजन के अनुसार, शहनवाज हुसैन के साथ 22 अक्टूबर को स्कॉलरशिप के नाम पर ठगी हुई थी। कार्रवाई के दौरान पता चला कि ठगी की राशि मुकुंद कुमार रजक के खाते में आई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीड़ित की ₹56,400 की राशि वापस कराई गई। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। हर मंगलवार स्कूल-कॉलेज में जागरूकता अभियान साइबर डीएसपी विनय कुमार रंजन ने बताया कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए हर मंगलवार को स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्कॉलरशिप, सरकारी योजना या किसी लाभ का झांसा देने वाले अनजान फोन और संदेशों पर तुरंत भरोसा न करें। व्हाट्सएप पर आने वाली संदिग्ध कॉल से सावधान रहें। बिजली विभाग या बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वालों की पहचान की पुष्टि किए बिना कोई जानकारी साझा न करें। बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी को न बताएं।
APK फाइल डाउनलोड करने से बचें डीएसपी ने खासकर अनजान स्रोत से आने वाली APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करने की सलाह दी। दिवाली की शुभकामनाओं, उपहार या विशेष ऑफर के नाम पर भेजी जाने वाली संदिग्ध फाइलों और लिंक से भी सतर्क रहने को कहा। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने या उसमें बैंक संबंधी जानकारी भरने से पहले उसकी सत्यता जांचें। उन्होंने बुजुर्गों और सेवानिवृत्त लोगों से भी अनजान कॉल करने वालों की बातों में नहीं आने की अपील की। किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने और आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। भागलपुर में स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पूर्णिया के कटहलवाड़ी निवासी मोहम्मद शहनवाज हुसैन (30) से ₹56,400 की ठगी की। साइबर थाना की कार्रवाई के बाद 25 अक्टूबर को पीड़ित को पूरी राशि वापस करा दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुकुंद कुमार रजक (24) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। साइबर डीएसपी विनय कुमार रंजन के अनुसार, शहनवाज हुसैन के साथ 22 अक्टूबर को स्कॉलरशिप के नाम पर ठगी हुई थी। कार्रवाई के दौरान पता चला कि ठगी की राशि मुकुंद कुमार रजक के खाते में आई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीड़ित की ₹56,400 की राशि वापस कराई गई। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। हर मंगलवार स्कूल-कॉलेज में जागरूकता अभियान साइबर डीएसपी विनय कुमार रंजन ने बताया कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए हर मंगलवार को स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्कॉलरशिप, सरकारी योजना या किसी लाभ का झांसा देने वाले अनजान फोन और संदेशों पर तुरंत भरोसा न करें। व्हाट्सएप पर आने वाली संदिग्ध कॉल से सावधान रहें। बिजली विभाग या बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वालों की पहचान की पुष्टि किए बिना कोई जानकारी साझा न करें। बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी को न बताएं।
APK फाइल डाउनलोड करने से बचें डीएसपी ने खासकर अनजान स्रोत से आने वाली APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करने की सलाह दी। दिवाली की शुभकामनाओं, उपहार या विशेष ऑफर के नाम पर भेजी जाने वाली संदिग्ध फाइलों और लिंक से भी सतर्क रहने को कहा। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने या उसमें बैंक संबंधी जानकारी भरने से पहले उसकी सत्यता जांचें। उन्होंने बुजुर्गों और सेवानिवृत्त लोगों से भी अनजान कॉल करने वालों की बातों में नहीं आने की अपील की। किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने और आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *