साहिबाबाद में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने सुनी मनकी बात:कहा- युवा ही भारत की शक्ति, अलग अलग क्षेत्रों में युवाओं का योगदान सराहनीय

साहिबाबाद में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने सुनी मनकी बात:कहा- युवा ही भारत की शक्ति, अलग अलग क्षेत्रों में युवाओं का योगदान सराहनीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण में देशवासियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संबोधित किया गया। कार्यक्रम में वोकल फॉर लोकल, खादी की बिक्री, युवा एवं स्टार्टअप, कृषि और जैविक खेती, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 415 पर आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और क्षेत्रीय मंत्री सुखविंदर सम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवाओं को किया सम्बोधित कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने मौजूद युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा ही भारत की शक्ति हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान सराहनीय है। आज देश का युवा स्टार्टअप के माध्यम से नए उद्योग स्थापित कर रहा है और भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कहा कि युवा उद्यमी रक्षा, बैंकिंग, तकनीक, इलेक्ट्रिक वाहन, ड्रोन और बैटरी जैसे क्षेत्रों में नवाचार के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और उद्यमशीलता भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह रहे मौजूद ‘एक बूथ, 100 यूथ’ कार्यक्रम के तहत युवा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष सचिन डेढ़ा, भानु सिसोदिया, ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संयोजक आशीष चौधरी, नीरज शर्मा, विनोद कसाना, नागेंद्र चौहान, पुष्पेंद्र गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *