फिरोजाबाद रविवार रात तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टेसू-झांझी विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को रौंद दिया। हादसे में दो लड़कियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो लोगों ने शिकोहाबाद के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा के नसीरपुर क्षेत्र में हुआ।

