बाड़मेर। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सोढ़ा परिवार के लिए एक और उपलब्धि जुड़ी है। ठाकुर लक्ष्मण सिंह सोढ़ा के छोटे भाई ठाकुर पदम सिंह सोढ़ा छाछरो (भारत) बावड़ी कल्ला के प्रथम सरपंच निर्वाचित हुए हैं। इस उपलब्धि के साथ ही क्षेत्र में उनके परिवार की ऐतिहासिक भूमिका एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
सोढ़ा परिवार का इतिहास 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से लेकर पाकिस्तान की राजनीति और शासन तक जुड़ा रहा है। परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग समय पर राजनीतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं। परिवार के दादा ठाकुर अखेराज सिंह सिंध विधानसभा के शुरुआती विधायकों में शामिल बताए जाते हैं। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

