डंपर ने सड़क पार कर रही महिला को रौंदा, मौत:मुजफ्फरनगर में ताऊ के निधन पर परिवार से मिलने जा रही थी

डंपर ने सड़क पार कर रही महिला को रौंदा, मौत:मुजफ्फरनगर में ताऊ के निधन पर परिवार से मिलने जा रही थी

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय के सामने कमल टॉकीज के पास सड़क हादसे में 56 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पार करते समय पीछे से आए एक डंपर ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव गोयला निवासी रिहाना पत्नी इरशाद अपने घर से बुढ़ाना आ रही थीं। उनके ताऊ सादिक का निधन हो गया था। इसी के चलते वह परिवार के लोगों से मिलने के लिए बुढ़ाना पहुंच रही थीं। इसी दौरान नगर पंचायत कार्यालय के सामने कमल टॉकीज के पास सड़क पार करते समय पीछे से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिहाना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। अचानक हुए इस हादसे से आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो बेटों और दो बेटियों की मां थीं रिहाना मृतका के भाई परवेज ने बताया कि उनकी बहन रिहाना की उम्र करीब 56 वर्ष थी। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। रिहाना के पति इरशाद सऊदी अरब में काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा डॉक्टर है, जबकि छोटा बेटा अंडों के थोक कारोबार से जुड़ा हुआ है। परिवार में ताऊ के निधन के बाद अपनों से मिलने आ रही रिहाना को यह अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। इस दुर्घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ताऊ के निधन पर परिवार से मिलने निकली महिला की मौत की खबर से गांव में भी शोक का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *