JDU से 6 साल के लिए निकाले गए Anant Singh ने खोला मोर्चा, बोले- पार्टी खत्म हो चुकी

JDU से 6 साल के लिए निकाले गए Anant Singh ने खोला मोर्चा, बोले- पार्टी खत्म हो चुकी

जनता दल (यूनाइटेड) से 6 साल के लिए निकाले जाने के बाद मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। पार्टी से निकाले जाने पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें इस फैसले से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह पार्टी के इस कदम से खुश हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि जेडीयू का राजनीतिक भविष्य अब खत्म हो चुका है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सिर्फ 10 से 12 सीटों पर सिमट जाएगी।

बिना पूछे पार्टी से निकाला, मीडिया से मिली जानकारी

संवाददाताओं से बातचीत में अनंत सिंह ने जेडीयू के मौजूदा नेतृत्व पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “यह नीतीश कुमार की पार्टी थी, लेकिन नीतीश कुमार अब (पार्टी में) नहीं रहे। उनके खत्म होने के साथ ही जेडीयू भी खत्म हो चुकी है। जिस व्यक्ति ने मुझे पार्टी से निकाला है, उसका पार्टी के लिए कोई योगदान नहीं है।”

अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी ने उन्हें निकालने से पहले न तो कोई सफाई मांगी और न ही उनसे कुछ पूछा। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने की कोई आधिकारिक चिट्ठी भी नहीं मिली और इसकी जानकारी उन्हें मीडिया के जरिए मिली।

आगे की राजनीति को लेकर सवाल पूछे जाने पर अनंत सिंह ने कहा, “मैं जहां हूं, वहीं पर रहूंगा। मैं अपनी खुद की नई पार्टी बनाऊंगा। मैंने कभी जेडीयू से टिकट नहीं मांगा था, बल्कि पार्टी ने खुद मुझे बुलाकर टिकट दिया था।”

इसे भी पढ़ें: वायुसेना प्रमुख AP Singh ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- अब कोई लक्ष्य हमारी पहुंच से बाहर नहीं…

नीतीश कुमार की बुराई नहीं करूंगा

जेडीयू से निकाले जाने के बावजूद अनंत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अपना व्यक्तिगत सम्मान बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह आगे भी नीतीश कुमार से मिलते रहेंगे और उनकी कभी बुराई नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने निशांत कुमार को भी अच्छा इंसान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *